Mannara Chopra Father Prayer Meet: बॉलीवुड एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का कल मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। जहां एक्ट्रेस और उनके परिवार ने नम आंखों से उन्हें आखिरी विदाई दी, जहां मन्नारा और उनकी बहन के आंसू रुक नहीं रहे थे। आज मुंबई के एक गुरुद्वारे में मन्नारा के पिता की प्रेयर मीट रखी गई है, जिसे पंजाबियों में उठाला रस्म कहा जाता है। मन्नारा के पिता की प्रेयर मीट में उनके बिग बॉस के दोस्त अभिषेक-खानजादी भी पहुंचे हैं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें: The Traitors में फुस्सी बम निकले ये 5 स्टार्स, नाम बड़े और दर्शन छोटे
पिता की तस्वीर थामे दिखीं मन्नारा
मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन हांडा के लिए आज गुरुद्वारे में उठाला रस्म की जा रही है, जिसमें उनके परिवारवालों के अलावा दोस्त भी शामिल हो रहे हैं। गुरुद्वारे से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस अपने पिता की हार चढ़ी फोटो लेकर कार के पास खड़ी हैं। इस दौरान मन्नारा की आंखों में पिता को खोने का दर्द साफ झलक रहा है और उनके साथ उनकी बहन मिताली और मां भी नजर आ रहे हैं।
दोस्ती का फर्ज निभाने पहुंचे अभिषेक
मन्नारा चोपड़ा के पिता की प्रेयर मीट में उनके दोस्त और एक्टर अभिषेक कुमार पहुंचे हैं, गुरुद्वारे में जाते हुए उनका वीडियो सामने आया है। अभिषेक कुमार के साथ डिजाइनर रोहित वर्मा भी प्रेयर मीट में पहुंचे हैं। गुरुद्वारे में जाते हुए उदास चेहरा लिए अभिषेक अपनी दोस्त का गम बांटने पहुंचे हैं।
खानजादी और सारा भी पहुंची
अभिषेक कुमार के बाद खानजादी भी मन्नारा चोपड़ा के पापा की प्रेयर मीट का हिस्सा बनी हैं, सूट में खानजादी का गुरुद्वारे के अंदर जाते हुए वीडियो सामने आया है। खानजादी के अलावा बिग बॉस 18 फेम सारा आफरीन खान भी गुरुद्वारे पहुंची। मन्नारा के दोस्त और फुकरे एक्टर मनजोत सिंह भी अपने परिवार के साथ एक्ट्रेस के पिता के उठाला का हिस्सा बने। सुदेश लहरी और करण भी गुरुद्वारे पहुंचे हैं।
पिता को याद कर रोईं मन्नारा चोपड़ा
मन्नारा चोपड़ा और उनकी बहन मिताली ही गुरुद्वारे में प्रेयर मीट की तैयारियां करवा रही थीं। इस दौरान दोनों बहनों का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो रो रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मन्नारा गुरुद्वारे के गेट के पास एक लड़की के गले लगकर बुरी तरह से रो रही हैं।
यह भी पढ़ें: पूर्व पति Sunjay Kapur को आखिरी विदाई देंगी karishma kapoor
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.