नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस मानसी पारेख इन दिनों अपनी कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच तिब्बत में आई अचानक बाढ़ ने इस धार्मिक यात्रा को मुश्किल बना दिया. इस दौरान मानसी भी मानसरोवर क्षेत्र में मौजूद थीं. हालांकि, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर साफ कर दिया है कि वह सुरक्षित हैं.

बाढ़ के बीच मानसी

मानसी पारेख ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने फैंस को अपनी स्थिति की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि जिंदगी कितनी अनिश्चित है और जो कुछ हुआ, वह बेहद दिल तोड़ने वाला है. एक्ट्रेस ने बताया कि वे चीन में सुरक्षित हैं और ईशा फाउंडेशन उन्हें घर वापस लाने के साथ-साथ बाढ़ में फंसे लोगों को तलाशने की कोशिश कर रहा है.

---विज्ञापन---

मानसी की पोस्ट ने रुला दिया

मानसी ने लोगों से प्रभावित श्रद्धालुओं की सलामती के लिए प्रार्थना करने की अपील भी की. एक दूसरी पोस्ट में उन्होंने बताया कि करीब पांच दिन पहले जिस जगह उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ था, अब वही जगह पानी में डूबी हुई है.

सद्गुरु के दल को लेकर भी किया पोस्ट

आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु ने बताया था कि तिब्बत के ग्योंग इमिग्रेशन सेंटर के पास उनका यात्रा दल अचानक आई बाढ़ में फंस गया था. हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि मानसी पारेख उसी प्रभावित दल का हिस्सा थीं. एक्ट्रेस ने जरूर इस मुश्किल में फंसे लोगों के लिए प्रार्थना करते हुए पोस्ट शेयर किया.

---विज्ञापन---

लोगों को रेस्क्यू करने की कोशिशि जारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है. कई श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि बड़ी संख्या में लोग अब भी दुर्गम इलाकों में फंसे हुए हैं.

फिल्मों में भी किया काम

मानसी पारेख टीवी और फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी और 'इंडिया कॉलिंग', 'गुलाल' और 'सुमित संभाल लेगा' जैसे शोज में नजर आईं थीं. इसके बाद उन्होंने गुजराती सिनेमा में भी अपनी खास पहचान बनाई.

---विज्ञापन---

नेशनल अवॉर्ड विनर हैं मानसी

फिल्म 'कच्छ एक्सप्रेस' में शानदार अभिनय के लिए मानसी को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया. एक्टिंग के अलावा वह सिंगिंग और प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं.

मानसरोवर यात्रा को बताया अलौकिक अनुभव

यात्रा के दौरान मानसी ने मानसरोवर झील के खूबसूरत वीडियो भी शेयर किए थे. उन्होंने बताया था कि वहां ध्यान लगाने का अनुभव उनके लिए बेहद खास और आध्यात्मिक रहा. उनके मुताबिक, इस अनुभव को शब्दों में बयां करना आसान नहीं है.

---विज्ञापन---

वर्क फ्रंट पर मानसी

काम की बात करें, तो मानसी जल्द ही नेटफ्लिक्स की कॉमेडी सीरीज 'चुंबक कॉलोनी' में नजर आएंगी. फिलहाल उनकी सुरक्षित होने की खबर से फैंस ने राहत की सांस ली है.