टीवी एक्ट्रेस माही विज और जय भानुशाली का हाल ही में तलाक हुआ है. दोनों ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने तलाक को कंफर्म किया है. जिसके बाद से ही दोनों चर्चा में बने हुए हैं. हालांकि तलाक की इन खबरों के बीच हाल ही में माही विज ने टीवी प्रोडक्शन हाउस एसके टीवी के सीईओ नदीम नादज को बर्थडे विश किया था. उन्होंने बर्थडे विश करते हुए उनके लिए एक लंबा चौड़ा पोस्ट डाला था, जिसके बाद तरह तरह की बातें बनने लगीं. यहां तक कि लोग माही और नदीम के रिश्ते पर भी सवाल उठा रहे हैं, जिसको लेकर अब अंकिता लोखंड़े ने दोनों के रिश्ते को लेकर खुलासा किया है.

माही विज ने नदीम को कहा था आई लव यू

दरअसल, माही विज ने अपने इंस्टाग्राम पर नदीम को केक खिलाते हुए एक फोटो पोस्ट की थी. उन्होंने इस फोटो को पोस्ट करते हुए नदीम को अपना सपोर्ट सिस्टम, कंफर्ट और अपनी ताकत बताया था. उन्होंने नदीम के लिए आई लव यू भी लिखा था. इन सभी के अलावा उन्होंने अपनी बेटी तारा के साथ नदीम की फोटो पोस्ट की थी. जिसके कैप्शन में आई लव यू अब्बा लिखा था. इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद माही विज लोगों के निशाने पर आ गई हैं और लोग उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे. जिसके बाद अब अंकिता लोखंडे ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.

---विज्ञापन---

अंकिता ने माही और नदीम के रिश्ते का खोला राज

अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है और उन्होंने माही-नदीम के रिश्ते के बारे में बात की है. उन्होंने कहा, "आज मैं कुछ कहना चाहती हूं. एक सेलिब्रिटी के तौर पर नहीं, बल्कि एक दोस्त के तौर पर. माही और नदीम के रिश्ते पर लोगों के कमेंट्स से बहुत परेशान हूं. मैं माही, नदीम और जय को बहुत अच्छी तरह से जानती हूं. मुझे ये साफतौर से कहता है कि नदीम हमेशा से माही और जय के लिए पिता समान रहे हैं और तारा के लिए भी. बस इतना ही. और कुछ नहीं.

---विज्ञापन---

अंकिता ने नदीम को बताया बेस्ट

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, "कुछ बॉन्ड प्यार, सम्मान और सालों के भरोसे से बनते हैं. बाहर के लोगों को उन्हें जज करने का कोई हक नहीं है. एक दोस्त के नाते, मैं ये कह सकती हूं कि नदीम वो हैं, जो मुश्किल वक्त में लोगों के साथ खड़े होते हैं. मेरे साथ भी खड़े थे. उनके लिए मेरा सम्मान बहुत बड़ा है. माही और जय, बतौर पेरेंट्स आप दोनों बहुत अच्छा कर रहे हैं. भगवान अच्छा करें और वो लोग जो नेगेटिविटी फैला रहे हैं, प्लीज रुक जाओ. लोगों को उनकी लाइफ जीने दो. कर्म देख रहा है. माही आई लव यू, जय आई लव यू. नदीम आप बेस्ट हैं. आप हम जैसों के लिए भगवान के भेजे दूत हो.

यह भी पढ़ें- क्रिश्चियन रीति रिवाज से हुई Nupur Sanon और Stebin Ben की शादी, सामने आई पहली झलक