Bigg Boss 20 Mahhi Vij Cheating Statement After Divorce: सलमान खान के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स नकुल ढुल और मनीष गोयल को लेकर चर्चा हो रही है. शो में एंट्री लेते ही दोनों ने अपनी छाप छोड़नी शुरू कर दी है. नए एपिसोड में नकुल ढुल हर कंटेस्टेंट के बीच चर्चा का विषय बने रहे. वहीं, मनीष गोयल के शांत स्वभाव को देखकर कुछ लोग उनकी चिंता करते नजर आए. इसके अलावा, नए एपिसोड में कनिका मान और अरिश्फा खान के बीच घी को लेकर जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली, जिसमें नकुल ढुल ने आग में घी डालने का काम किया. हालांकि, इन सबके बीच माही विज के एक बयान ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर उनके तलाक को लेकर चर्चा शुरू हो गई.
मेरे सभी एक्स ने मुझे चीट...
दरअसल, शो के एक नए एपिसोड में माही विज ने बताया कि उन्हें प्यार में कई बार धोखा मिला है. एपिसोड में माही विज गार्डन के सीटिंग एरिया में बैठकर कनिका मान और गुल्लू से बात कर रही थीं. बातचीत के दौरान माही ने अपने पुराने रिश्तों पर खुलकर बात की. हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया. माही विज ने कहा, 'मुझे मेरे एक्स बहुत याद करते हैं. वो लोग पीकर जरूर मुझे फोन करते हैं. कहते हैं, यार, तू सही थी. फिर मैं कहती हूं, तभी ही सुधर जाते. लेकिन मेरे सभी एक्स ने मुझे चीट किया है. लेकिन मैं भी सीआईडी की नानी हूं. मैंने सबको रंगे हाथ पकड़ा है.'
जय और माही के तलाक पर फिर शुरू हुई चर्चा
माही विज ने ये बातें अपने पुराने रिश्तों के बारे में कही थीं. हालांकि, उन्होंने इस बयान में सीधे तौर पर जय भानुशाली पर चीटिंग का कोई आरोप नहीं लगाया है. इसके बावजूद सोशल मीडिया पर जय भानुशाली और माही विज की शादी और तलाक को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर दोनों की 16 साल पुरानी शादी टूटने की वजह क्या थी.
जय और माही का तलाक
बता दें कि जय भानुशाली और माही विज ने इसी साल जनवरी में सोशल मीडिया पर अपने तलाक की घोषणा की थी. कपल ने बताया था कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. उस वक्त माही विज ने एक वीडियो भी शेयर किया था. इसमें उन्होंने कहा था, 'हमारे बयान में साफ तौर पर कहा गया है कि कोई विलेन नहीं है, लेकिन फिर भी लोग हमारी कहानी में विलेन पैदा करना चाहते हैं. ऐसा करना बंद करो.'