Bharti Singh: लाफ्टर क्वीन भारती सिंह दोबारा बनना चाहती हैं मां, करीना कपूर के शो पर किया खुलासा
Bharti Singh: लाफ्टर क्वीन के नाम से जानी जाने वाली भारती सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भारती सिंह वो नाम है जो रोते हुए को भी हंसाने का हुनर रखती हैं। कॉमेडी जगत की में अपनी अलग पहचान बनाने वाली भारती सिंह अपने मजेदार सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जानी जाती हैं। ये तो सभी को पता होगा कि कॉमेडियन भारती एक मां भी हैं, जिनके बेटे का नाम गोला है। भारती का बेटा गोला सोशल मीडिया पर छाया रहता है। लेकिन आपको ये जानकर झटका लगेगा कि भारती फिर से मां बनना चाहती हैं।
‘व्हाट वीमेन वांट के शो पर भारती सिंह ने कही ये बात
बता दें कि भारती सिंह बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के चैट शो ‘व्हाट वीमेन वांट'में पहुंची थी, जहां उन्होंने कहा कि वो दोबारा मां बनना चाहती हैं। कॉमेडियन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीना के साथ बातचीत का एक स्नीक-पीक वीडियो शेयर किया है। इस बातचीत में एक जगह भारती दोबारा प्रेगनेंसी के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। वो कहती हैं कि, “मैं फिर से मां बनना चाहती हूं। मुझे मजा आ रहा है।” भारती की इस बात पर करीना हंसने लगती हैं।
भारती खाने से नहीं रह सकती दूर
शो के दौरान जब करीना कपूर खान ने भारती सिंह से पूछा कि वो खाने से दूर रह सकती हैं या पति से दूर। तो इस बात का बड़ा ही मजेदार जवाब देते हुए भारती ने कहा कि वो खाने से नहीं बल्कि पति से दूर रह सकती हैं। उनकी इस बात पर करीना ने जोरदार ठहाका लगाया।
भारती ने 3 अप्रैल को किया बेटे गोला का पहला बर्थडे सेलिब्रेट
मालुम हो कि, भारती सिंह ने साल 2017 में हर्ष लिंबाचिया के साथ सात फेरे ले शादी रचाई थी। शादी के पांच साल बाद 3 अप्रैल 2022 को 37 साल की उम्र में भारती ने बेटे लक्ष्य को जन्म दिया और उन्हें मां बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हालांकि भारती के बेटे को लोग गोला के नाम से जानते हैं। 3 अप्रैल को भारती ने बेटे गोला का पहला बर्थडे बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जिसमें कई सितारों ने शिरकत की थी।
सोशल मीडिया पर छाया रहता है 'गोला'
भारती न सिर्फ एक अच्छी और बेहतरीन कॉमेडियन हैं बल्कि एक बहुत अच्छी मां भी हैं। काम के साथ-साथ वो अपने बच्चे का भी पूरा ख्याल रखती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर वो अपनी और गोला की वीडियो शेयर करती रहती हैं। गोला अब सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक बन गए हैं। जिनकी मासूमियत पर करोड़ों लोग फिदा हैं। फैंस गोला की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। भारती की सबसे अच्छी बात ये है कि वो गोला और फैंस के बीच में दूरी नहीं बनाती।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.