Smriti Irani in Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी का मशहूर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का दूसरा सीजन टीवी पर दस्तक दे चुका है। शो की लीड एक्ट्रेस स्मृति ईरानी के फैंस उन्हें वापस से 'तुलसी' के किरदार में देख रहे हैं। टीवी के ऐसे बहुत किरदार हैं जो काफी फेमस हैं। इस लिस्ट में 'तुलसी' से लेकर 'अनुपमा' तक शामिल हैं। कुछ किरदार तो ऐसे हैं जो सालों से ऑडियंस के दिल पर राज कर रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?
यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 का पहला एपिसोड रिलीज, नई कास्ट से लेकर OTT तक जानें हर अपडेट
Smriti Irani
टीवी एक्ट्रेस स्मृति ईरानी का 'तुलसी' का किरदार 25 साल से लोगों के दिलों में जिंदा है। अब मेकर्स इसकी पॉपुलैरिटी देखते हुए इसका नया सीजन लेकर आए हैं। बीते मंगलवार को इसका पहला एपिसोड स्टार प्लस चैनल पर रात के 10:30 बजे टेलीकास्ट किया गया। 'तुलसी' को एक बार फिर स्क्रीन पर देख फैंस काफी ज्यादा खुश हैं।
Hina Khan
हिना खान भी टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से टीवी पर अपनी पहचान बनाने वाली हिना का 'अक्षरा' का किरदार भी टीवी के फेमस किरदारों में से एक है। आज भी हिना को 'अक्षरा' के नाम से ही ऑडियंस जानती हैं। वहीं इस सीरियल के बाद हिना 'बिग बॉस' में भी नजर आई थीं, जहां ऑडियंस ने उन्हें खूब पसंद भी किया था।
Sakshi Tanwar
साक्षी तंवर का 'पार्वती' का किरदार भी टीवी पर काफी फेमस है। उन्हें 'कहानी घर-घर की' में ये किरदार निभाया था जो बाद में उनकी पहचान बन गया था। एक्ट्रेस के इस किरदार को ऑडियंस ने काफी प्यार दिया था।
Urvashi Dholakia
उर्वशी ढोलकिया का 'कोमोलिका' का किरदार भी टीवी के टॉप किरदारों में शामिल है। उर्वशी ने इस किरदार को 'कसौटी जिंदगी की' में निभाया था। उनका ये किरदार नेगेटिव था, लेकिन इसके बावजूद फैंस को ये काफी पसंद आया था। आज भी उर्वशी को उनके फैंस 'कोमोलिका' के नाम से जानते हैं।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.