बॉलीवुड और टीवी की फेमस एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने एक दुख पोस्ट शेयर कर सबको भावुक कर दिया, एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी मां की तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, उन्होंने अपनी मां को सबसे प्यारी मां और खुद की हिम्मत बताया, दरअसल एक्ट्रेस की मां कल्याणी सदानंद का निधन हो गया है. एक्ट्रेस ने भावुक पोस्ट शेयर कर अपनी मां के निधन की जानकारी दी. इस खबर के सामने आने के बाद उनके करीबी, दोस्त और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

कुनिका की मां का हुआ निधन

कुनिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां को याद कर एक लंबा और इमोशनल नोट शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा मेरी मां मेरी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा रहीं उनके दिए संस्कारों और हिम्मत के लिए उन्होंने अपनी मां को शुक्रिया कहा. एक्ट्रेस ने लिखा कि उनकी मां ने उन्हें प्यार देने के साथ-साथ सही राह दिखाई और सपने देखने की हिम्मत दी. इतना ही नहीं, जिंदगी की मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने का हौसला भी उन्होंने अपनी मां से ही सीखा.

---विज्ञापन---

कुनिका ने मां पर यूं लुटाया प्यार

कुनिका ने अपनी मां को 'मेरी प्यारी एम्प्रेस' कहते हुए लिखा कि वह उन सभी लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी, जिनसे वह जिंदगी में मिलीं. एक्ट्रेस के मुताबिक, उनके दोस्त और परिवार वाले उनकी मां को एक मिलनसार और खुशमिजाज इंसान के तौर पर हमेशा याद रखेंगे. उनकी मां के पास हर मौके पर कहने के लिए कोई न कोई अच्छी या मजेदार बात जरूर होती थी.

कुनिका सदानंद की मां का हुआ निधन, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट, नाती अयानलाल ने बोला- 'मिस यू नानी.'

मां की आत्मी की शांति के लिए की प्रर्थना

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि उन्हें यकीन है कि अब उनकी मां अपने भाई-बहनों और दूसरे अपनों से मिलकर खुश होंगी. उन्होंने अपनी मां के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दें.

---विज्ञापन---

बेटे आयान ने नानी को किया याद

कुनिका की इस भावुक पोस्ट पर उनके बेटे आयान लाल ने भी कमेंट किया. उन्होंने अपनी नानी को याद करते हुए लिखा, 'मिस यू नानी.' आयान के इस कमेंट ने भी लोगों को भावुक कर दिया. वहीं, कुनिका के भाई कबीर सदानंद ने भी अपनी मां के निधन पर दुख जाहिर किया है.

दोस्त और करीबी दे रहे श्रद्धांजलि

कुनिका ने अपनी मां को याद करते हुए यह भी कहा कि उन्होंने पत्नी, मां, बहन और दादी-नानी समेत जिंदगी के हर रिश्ते को पूरी जिम्मेदारी, प्यार और देखभाल के साथ निभाया. मां के जाने से कुनिका और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सोशल मीडिया पर फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग परिवार के प्रति संवेदना जाहिर कर रहे हैं और दिवंगत कल्याणी सदानंद को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

---विज्ञापन---