Khatron Ke Khiladi 15: टीवी के सबसे चर्चित स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) का 15वां सीजन आने से पहले ही सुर्खियों में छा गया है. हर बार की तरह इस बार भी शो को रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) शो को होस्ट करते नजर आएंगे, लेकिन खास बात ये है, कि इस सीजन में पुराने और फेवरेट कंटेस्टेंट्स की वापसी के क्लू भी मिल रहे हैं. आइए जानते हैं कैसे?

किन पॉपुलर चेहरों पर लगाया दांव?

हाल ही में टीवी के कई पॉपुलर चेहरों हिना खान, करण वाही और अली गोनी समेत सात सितारों ने इंस्टाग्राम पर 'K' अक्षर के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, इन पोस्ट्स ने फैंस के बीच सस्पेंस और बढ़ा दिया है. भले ही किसी ने खुलकर शो का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारे साफ हैं, कि कुछ बड़ा होने वाला है.

---विज्ञापन---

कौन हो सकता है शो का हिस्सा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार शो में पुराने कंटेस्टेंट्स पर दांव खेला जा सकता है. अली गोनी पहले भी दो बार शो का हिस्सा रह चुके हैं, और उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था. वहीं हिना खान ने भी अपने दमदार स्टंट्स से दर्शकों का दिल जीता था, और अब उनकी वापसी की चर्चा तेज है.

इस बोल्ड हसीना की भी एंट्र पक्की!

करण वाही और निया शर्मा जैसे नाम भी लिस्ट में शामिल बताए जा रहे हैं. निया अपनी बोल्ड पर्सनैलिटी और निडर अंदाज के लिए जानी जाती हैं, ऐसे में उनका दोबारा शो में आना काफी एक्साइटिंग हो सकता है. कॉमेडी क्वीन भारती सिंह भी इस सीजन में नजर आ सकती हैं.

---विज्ञापन---

'बिग बॉस' में दिखी ये हसीना अब खेलेगी खतरों से

उन्होंने पहले भी शो में हिस्सा लिया था, और अपने डर को मात देकर सभी को इंप्रेस किया था. इसके अलावा रुबीना दिलैक और जेसमीन भसीन के नाम भी चर्चा में हैं. दिलचस्प बात ये है, कि फरहाना भट्ट का नाम भी सामने आ रहा है, जिन्हें Bigg Boss से पहचान मिली थी. अगर ये खबर सही साबित होती है, तो वो पहली बार खतरों के खिलाड़ी में अपना दम दिखाती नजर आएंगी.

---विज्ञापन---

फैंस को शो का इंतजार

बहरहाल, 'K' फैक्टर ने इस बार शो को और भी ज्यादा दिलचस्प बना दिया है. फैंस अब ऑफिशियल अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि पता चल सके कि आखिर इस बार खतरों के मैदान में कौन-कौन अपनी हिम्मत का असली टेस्ट देगा. फैंस को शो का बेसब्री से इंतजार है.

---विज्ञापन---