Khatron Ke Khiladi 15 Promo: टीवी का सबसे पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) नए अंदाज में वापसी करने को तैयार है, इस बार शो बेहद खास होने वाला है, क्योंकि शो के होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने नए और पुराने दोनों खिलाड़ियों को आमने-सामने ला दिया है, जिसको लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है, रविवार को मेकर्स ने शो से जुड़ा एक नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें रोहित शेट्टी की धमाकेदार एंट्री ने लोगों के होश उड़ा दिए, लेकिन क्या आपने ये वीडियो देखा?
कैप्शन ने उड़ाए दर्शकों के होश
कलर्स चैनल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शो का नया प्रोमो शेयर किया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, 'आ रहा है डर का नया दौर, देखिए 'खतरों के खिलाड़ी 15' जल्द ही सिर्फ कलर्स और जियो हॉटस्टार पर.' प्रोमो में देखा जा सकता है, कि रोहित शेट्टी तेज रफ्तार कार के साथ जबरदस्त स्टंट करते नजर आ रहे हैं. उनका दमदार अंदाज और बैकग्राउंड म्यूजिक शो के रोमांच को कई गुना बढ़ा रहा है.
इस बार शो क्यों है खास?
इस बार का सीजन कई मायनों में खास माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार सिर्फ नए चेहरे ही नहीं, बल्कि शो में पहले भी नजर आ चुके कुछ पुराने खिलाड़ी भी वापसी कर रहे हैं, और यही कारण है, जो लोग इस सीजन को अब तक का सबसे अलग और एंटरटेनिंग बता रहे हैं.
कब शुरू होगा शो?
बता दें, साउथ अफ्रीका के खूबसूरत शहर केप टाउन में शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है. हालांकि, अभी तक मेकर्स ने शो की ऑन एयर डेट अनाउंस नहीं की है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'खतरों के खिलाड़ी 15' जून के बीच में… या महीने के आखिर तक टीवी पर टेलीकास्ट हो सकता है.
कौन-कौन से खिलाड़ी होंगे शो का हिस्सा?
इस सीजन में कई फेमस चेहरे खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे. माना जा रहा है, कि कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में गौरव खन्ना, रुबीना दिलाइक, करण वाही, जैस्मिन भसीन, ऋत्विक धनजानी, विशाल आदित्य सिंह, अविका गौर, ओरी, हर्ष गुजराल, अविनाश मिश्रा, शगुन शर्मा और रुहानिका धवन जैसे नाम शामिल हैं.
फैंस शो का कर रहे बेसब्री से इंतजार
बहरहाल, नए प्रोमो ने ये साफ कर दिया है, कि इस बार दर्शकों को पहले से ज्यादा रोमांच, ज्यादा चैलेंजेस और दोगुना डर देखने को मिलने वाला है. अब फैंस को सिर्फ उस दिन का इंतजार है. जब रोहित शेट्टी अपने खिलाड़ियों के साथ टीवी स्क्रीन पर धमाकेदार वापसी करेंगे, और इन खूबसूरत चेहरो में डर का साया दिखेगा.