Khatron Ke Khiladi 15 Melted Wax Stunt Controversy: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' एक बार फिर से विवादों के घेरे आ गया है. शो में डरावने और चौंकाने वाले टास्क की कोई कमी नहीं है, जिसे करते हुए कंटेस्टेंट को अपने डर पर काबू काफी मुश्किल है. पिछले दिनों एक टास्क के दौरान कंटेस्टेंट पर रबर बुलेट्स से हमले करने के लिए आलोचना झेल रहे इस शो के नए एपिसोड के टास्क की वजह से 'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर फिर से विवाद शुरू हो गया है.

खतरनाक और दर्द भरा टास्क

'खतरों के खिलाड़ी 15' के नए एपिसोड में एलिमिनेशन वाला टास्क हुआ, जिसमें पिघले हुए मोम से स्टंट किया गया. इस टास्क में रुबीना दिलाइक, रुहानिका धवन, हर्ष गुजराल और विशाल आदित्य सिंह शामिल थे. इन लोगों को 'डर का फंदा' पहनना था और दर्द सहने की क्षमता पर आधारित एलिमिनेशन टास्क पूरा करना था. पिघले हुए मोम से एलिमिनेशन वाले स्टंट में रुबीना दिलैक, रुहानिका धवन, हर्ष गुजराल और विशाल आदित्य सिंह शामिल थे, जिन्हें 'डर का फंदा' पहनना था और दर्द सहने की क्षमता पर आधारित एलिमिनेशन टास्क पूरा करना था। खुद को बचाने के लिए इन सभी कंटेस्टेंट को 10 मिनट तक अपने हाथों पर गिरते गर्म मोम इकट्ठा करना था.

---विज्ञापन---

दर्द से चीखी 'रूही' और रुबीना

इस टास्क के दौरान 'ये हैं मोहब्बतें…' फेम रुहानिका दर्द से चीख पड़ीं. उन्होंने चिल्लाते हुए कहा, 'यह तो जान से मार रहा है. मेरी जान निकल आई है, सर.' इसी बीच रुबीना ने कहा, 'अब तो जलन हो रही है, और ये जलन असहनीय है. ऊपर जमी मोम की परत और भी गहरी होती जा रही है. इसका असर जानलेवा है.' रुहानिका ने टास्क छोड़ दिया. जबकि हर्ष विजेता बनकर उभरे. विशाल ने आगे कहा, 'इस दर्द भरी नीलामी ने मुझे स्पीचलेस कर दिया है, मेरा पूरा शरीर दर्द कर रहा है.'

पिघले मोम के स्टंट पर भड़के फैंस

इंटरनेट पर कई लोग इस टास्क को देखकर हैरान रह गए और इसे एंटरटेनमेंट के नाम पर टॉचर बताया. एक यूजर ने रुहानिका धवन वाली क्लिप शेयर करते हुए लिखा, '18 साल की लड़की के नंगे हाथों पर पिघला हुआ मोम गिराने में 'बहादुरी' वाली क्या बात है? या किसी भी व्यक्ति के साथ ऐसा करना? आखिर 'खतरों के खिलाड़ी' स्टंट के नाम पर दर्द का एक क्रूर सर्कस कब से बन गया?'

---विज्ञापन---