Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी का मोस्ट पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' 1 अगस्त से शुरू हो गया है, और तब से ही यह शो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, कंटेस्टेंट अपने खतरनाक टास्क को पूरा कर रहे हैं, लेकिन इस बीच उनकी सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं, पहले गौरव खन्ना और अब जैसमीन भसीन का नाम इस लिस्ट में शामिल हुआ है.
क्या हुआ जैसमीन के साथ?
शो में कंटेस्टेंट्स के हौसले बेहद बुलंद हैं. सितारे हर हफ्ते ऐसे-ऐसे स्टंट कर रहे हैं, जिन्हें देखकर दर्शकों की भी सांसें अटक जाएं. हालांकि, कई बार ये स्टंट कंटेस्टेंट्स के लिए मुश्किल भी साबित हो जाते हैं. अब शो से जुड़ा एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है.
वॉटर स्टंट के बाद बिगड़ी हालत
'खतरों के खिलाड़ी 15' के प्रोमो पहले ही दर्शकों के बीच काफी चर्चा में हैं. इसी बीच शो में जैस्मिन भसीन के एक वॉटर स्टंट को लेकर खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस स्टंट के दौरान जैस्मिन पानी में गिर गई थीं. स्टंट खत्म होने के बाद कुछ समय के लिए उन्हें कुछ भी याद नहीं आ रहा था.
सेफ्टी टीम के फूले हाथ-पांव
यह स्थिति बेहद कम समय के लिए रही, लेकिन सेट पर मौजूद लोगों के लिए यह काफी डराने वाला पल था. खासकर शो की सेफ्टी टीम इस घटना के बाद काफी घबरा गई थी. हर कोई जैस्मिन की स्थिति को लेकर चिंतित था और यह सुनिश्चित किया जा रहा था कि उन्हें तुरंत जरूरी मदद मिले.
कुछ देर तक कुछ याद नहीं था
'इंडिया फोरम' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शो से जुड़े एक सूत्र ने इस घटना की पुष्टि की है. सूत्र के हवाले से बताया गया कि स्टंट के दौरान जैस्मिन की याद्दाश्त अस्थायी रूप से चली गई थी. स्टंट खत्म होने के तुरंत बाद उन्हें कुछ देर तक कुछ भी याद नहीं आ रहा था.
सेट पर कैसा था माहौल?
रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बाद सेट पर मौजूद सभी लोगों के लिए माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था. अगले कुछ घंटे टीम के लिए भी काफी स्ट्रेसफुल रहे थे. हालांकि, जैस्मिन ने इस पूरी स्थिति को काफी समझदारी और संयम के साथ संभाला.
सेफ्टी को लेकर फिर उठे सवाल
'खतरों के खिलाड़ी' में कंटेस्टेंट्स की सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं. हाल ही में गौरव खन्ना ने अपनी पीठ पर लगी चोटों के निशान दिखाए थे, जिसके बाद शो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई थी. ट्रोलिंग के बीच मेकर्स की ओर से कहा गया था कि शो में इंटरनेशनल सेफ्टी पैरामीटर्स का पालन किया जाता है. अब जैस्मिन से जुड़ी इस खबर ने एक बार फिर शो के खतरनाक स्टंट और कंटेस्टेंट्स की सुरक्षा को चर्चा में ला दिया है.
फैंस को एपिसोड का इंतजार
जैस्मिन इससे पहले भी शो में मुश्किल स्टंट करने और खुद को चुनौती देने को लेकर चर्चा में रही हैं. इस बार उनके साथ स्टंट के दौरान वास्तव में क्या हुआ, यह देखना काफी दिलचस्प होगा. फिलहाल फैंस उस एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें जैस्मिन का यह खतरनाक वॉटर स्टंट दिखाया जाएगा.