---विज्ञापन---

Karan Kundrra और Tejasswi Prakash जल्द लेंगे सात फेरे? Prince Narula ने दिया ये बड़ा हिंट

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल में से एक हैं और दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हाल ही में कपल के करीबी दोस्त प्रिंस नरूला ने दोनों की शादी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

Karan Kundra-Tejasswi Prakash

Karan Kundra-Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टीवी के मोस्ट लव्ड कपल में से एक हैं. दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और उनकी लव स्टोरी की शुरुआत बिग बॉस 15 से हुई थी. इस शो के दौरान दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था. इन दिनों करण और तेजस्वी दोनों ही लाफ्टर शेफ्स 3 में साथ नजर आ रहे हैं और अक्सर ही उनकी शादी को लेकर शो में सवाल उठते रहते है. हालांकि वह इन बातों को हमेशा ही मजाक में टाल देते है. लेकिन इस बीच अब कपल के करीबी दोस्त प्रिंस नरूला ने उनकी शादी को लेकर एक बड़ा हिंट दे दिया है और बताया है कि दोनों कब शादी करने वाले हैं.

प्रिंस नरूला ने तेजस्वी और करण की शादी पर दिया हिंट

दरअसल,हाल ही में प्रिंस नरूला ने नयनदीप रक्षित से बात की. इस बातचीत के दौरान प्रिंस ने तेजस्वी और करण की शादी को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है. एक्टर ने कहा, 'वो एक शो के बाद करेंगे शादी, एक कमिटमेंट है उसके बाद.' जब उनकी पत्नी युविका ने पूछा कि क्या यह किसी शो में होगा, तो उन्होंने कहा, "पता नहीं, शायद हो सकता है." हालांकि तेजस्वी और करण ने अपनी शादी को लेकर कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं दिया है.

---विज्ञापन---

लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं तेजस्वी और करण

बता दे कि तेजस्वी और करण कुंद्रा की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दोनों साल 2022 से एक दूसरे को डेट कर रहे है. करण कुंद्रा अपनी शादी को लेकर पहले भी बात कर चुके हैं कि वह तेजस्वी से शादी करना चाहते हैं. हालांकि कपल ने शादी से पहले एक दूसरे को जानने समझने का फैसला किया था. बता दें कि दोनों ही अक्सर साथ दिखाई देते हैं और हमेशा ही एक दूसरे को लेकर अपने प्यार को भी एक्सप्रेस करते रहते हैं. साथ ही कपल इंस्टाग्राम पर भी एक दूसरे के साथ फोटोज वीडियो शेयर पोस्ट करते है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ना शादी बची…ना बचा बच्चा…! इश्क में बर्बाद हुईं 40 साल की एक्ट्रेस की जिंदगी


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---