Rise And Fall 2: भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghawani) इन दिनों रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' (Rise And Fall 2) में नजर आ रही हैं. शो में अपनी मजबूत पहचान बनाने वाली काजल ने हाल ही में अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर ऐसा खौफनाक और दिल दहला देने वाला खुलासा किया है, जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया. शो के दौरान अपने एक्स-बॉयफ्रेंड द्वारा की गई डोमेस्टिक वायलेंस और मारपीट की कड़वी यादों को शेयर करते हुए काजल फूट-फूटकर रो पड़ीं, जिससे पूरा माहौल इमोशनल हो गया.

पास्ट रिलेशनशिप का खौफनाक सच

शो के दौरान बतौर वर्कर गेम खेल रहीं काजल राघवानी ने अपनी लव लाइफ का काला पन्ना खोलते हुए कहा, "मैंने अपने एक्स-रिलेशनशिप में हद से ज्यादा दर्द सहा है. जिससे मैंने सच्चा प्यार किया, उसी ने मुझे बहुत मारा. मैंने आज तक उस इंसान का नाम उजागर नहीं किया है और मुझे बताना भी नहीं है, भले ही लोग मुझे कितना भी जज करते रहें."

---विज्ञापन---

'पटक-पटककर मारने का दर्दनाक टॉर्चर'

आपबीती सुनाते हुए काजल के आंसू बह निकले. उन्होंने बताया, "मुझे जमीन पर पटक-पटककर पैरों से मारा गया. आज मेरे बाल इतने पतले क्यों हैं, पता है? क्योंकि उन्होंने मेरे बाल पकड़कर जमीन पर इस कदर घसीटा था कि जब वो ड्रामा खत्म हुआ, तो मेरे ढेरों बाल हाथों में आ गए थे. मुझे अपनी शारीरिक चोटों से ज्यादा बाल टूटने का सदमा लगा था."

खेसारी लाल संग नाम जुड़ने पर सफाई

बता दें कि इससे पहले 'भोजपुरी बवाल' में काजल द्वारा मारपीट का जिक्र किए जाने पर पावरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नाम तेजी से उछला था. हालांकि, काजल ने साफ कर दिया था कि अत्याचार करने वाले एक्स का नाम खेसारी नहीं है. एक्ट्रेस ने धमकी मिलने की वजह से उस शख्स का नाम छुपाए रखने की बात कही थी.

---विज्ञापन---

खेसारी लाल यादव का पुराना रिएक्शन

काजल के पुराने बयानों पर खेसारी लाल यादव ने पहले ही अपनी सफाई पेश की थी. एक्टर ने कहा था कि उन्होंने अपनी लाइफ में कभी अपनी पत्नी या बेटी पर हाथ नहीं उठाया, तो वे किसी और को कैसे मार सकते हैं. उन्होंने काजल के साथ मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था.

नाम न बताने पर रहीं अडिग

तमाम विवादों और ट्रोल्स के बावजूद काजल राघवानी ने एक बार फिर अपने उस टॉर्चर करने वाले एक्स-बॉयफ्रेंड की पहचान जाहिर करने से साफ मना कर दिया है. हालांकि, 'राइज एंड फॉल 2' के सेट पर उनकी यह दर्दभरी कहानी सुनकर साथी कंटेस्टेंट्स भी बेहद भावुक और गमगीन नजर आए.

---विज्ञापन---