Jennifer Winget White Bridal Look: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाई हुईं हैं. खबरों के मुताबिक, वह जल्द ही सिंगापुर के व्यवसायी विलियम इस्माइल से ब्रिटेन में शादी करने वाली है. उनकी दूसरी शादी को लेकर खबरों का बाजार काफी गर्म है. इसी बीच सोशल मीडिया पर जेनिफर विंगेट का व्हाइट ब्राइडल लुक सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. व्हाइट ब्राइडल लुक जेनिफर विंगेट की खूबसूरत निखरकर सामने आ रही है. इसके साथ ही इंटरनेट पर जेनिफर विंगेट के वेडिंग गाउन की भी खूब चर्चा हो रही है. चलिए आपको बताते है कि वायरल वीडियो में और क्या-क्या हैं.
जेनिफर का कस्टम-मेड व्हाइट वेडिंग गाउन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे जेनिफर विंगेट के व्हाइट गाउन ब्राइडल लुक की तस्वीरें और वीडियो क्लिप में एक्ट्रेस अपनी शादी के लिए काफी एक्साइटेड चल रही हैं. इसमें जेनिफर विंगेट कार्लेओ फैशन की डिजाइन की गई कस्टम-मेड व्हाइट वेडिंग गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. ये एक एलिगेंट स्ट्रैपलेस वेडिंग गाउन है, जिसमें स्वीटहार्ट नेकलाइन है, जिसे उनकी क्लासिक फिगर को उभारने के लिए डिजाइन किया गया है. ड्रेस पर मोतियों और धागों से सुंदर हाथ की कढ़ाई की गई है.
घूंघट लगाती जेनिफर
एक बिहाइंड-द-सीन वीडियो में दुल्हन बनने वाली जेनिफर विंगेट के स्पेशल वेडिंग गाउन को तैयार करने के प्रोसेस की झलक दिखाई गई. वहीं, एक दूसरी वीडियो में, जेनिफर अपने फाइनल वेडिंग गाउन को सिलेक्ट करते हुए उसकी बारीकियों को देख रही हैं. एक अन्य वीडियो में जेनिफर अपना वेडिंग गाउन पहन कर देख रही होती हैं. इस दौरान डिजाइनर जल्दी से फिटिंग चेक करने में उनकी मदद करती दिखाई देती है. कुछ वीडियो में जेनिफर को घूंघट लगाते और अपने दुल्हन वाले लुक को पूरा करने के लिए उसमें कुछ बदलाव करते हुए भी दिख रही हैं. हालांकि अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से शादी को लेकर कोई बात नहीं की गई है.