Jasmine Bhasin Break Silence on Plastic Surgery Rumours: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने एक बार फिर से अपने ट्रोलर्स की बोलती बंद करने का काम किया है. दरअसल, हाल ही में जैस्मिन भसीन को उनकी कुछ नई तस्वीरों के लिए लगातार ट्रोल किया जा रहा था. कहा जा रहा था कि इन तस्वीरों में जैस्मिन के चेहरे के फीचर्स बदले हुए दिख रहे हैं. इसके साथ ही अफवाह उड़ने लगी कि जैस्मिन ने कोई कॉस्मेटिक प्रोसीजर या प्लास्टिक सर्जरी करवाई है. वहीं, अब खुद जैस्मिन ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. साथ ही उन्हें ट्रोल करने वाले सभी लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है.
मैंने नई प्लास्टिक सर्जरी…
जैस्मिन ने मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लोगों को जवाब देते हुए कहा कि लोग बहुत जल्दी ही नतीजे पर पहुंच जाते हैं. ट्रोल करने वाले लोगों को जवाब देते हुए जैस्मिन ने लिखा, 'जाहिर है कि हर बार जब मेरा चेहरा थोड़ा अलग होता है, तो मैंने नई प्लास्टिक सर्जरी करवाई है. दोस्तों, रिलैक्स करो. मैं ट्रैवल करती हूं. मैं ठीक से सोती नहीं हूं. मैं अलग-अलग मेकअप आर्टिस्ट के साथ काम करती हूं, मेरे साइनस में सूजन आ जाती है, मैं थक जाती हूं, मैंने स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शुरू कर दी है, मेरा कुछ वजन बढ़ गया है.'
मुझे अपना चेहरा पसंद…
जैस्मिन ने अपने लुक पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उनका चेहरा हर दिन एक जैसा नहीं दिखता. उन्होंने बताया कि कुछ दिन उनका चेहरा बिखरा हुआ दिखता है, जबकि बाकी दिनों में यह सूजा हुआ या थका हुआ दिख सकता है. प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर सीधे बात करते हुए उन्होंने कहा, 'प्लास्टिक सर्जरी थ्योरी… यार, प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी तो टाइम चाहिए. मुझे अपना चेहरा पसंद है. मुझे अपना शरीर पसंद है. मुझे खुद से प्यार है. मैं जैसी दिखती हूं, उससे खुश रहने के लिए मुझे हर दिन परफेक्ट दिखने की जरूरत नहीं है.'
क्या है मामला?
जैस्मिन ने अपनी पोस्ट के आखिर में एक मैसेज लिखा और लोगों से रिक्वेस्ट करते हुए कहा, 'प्लीज… इस इंसान को सांस लेने दो.' जैस्मिन के लुक्स को लेकर बातचीत तब शुरू हुई, जब उन्होंने कोलकाता में राघव शर्मा के भाई की शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं. कई सोशल मीडिया यूजर्स को उनके चेहरे के फीचर्स बदले हुए दिखाई दिए. जिसके बाद पॉसिबल प्लास्टिक सर्जरी के बारे में अंदाजा लगाया जाने लगा.