अली गोनी और जैस्मिन भसीन टीवी के मशहूर कपल में से एक हैं। दोनों की लव स्टोरी को फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं दोनों पब्लिकली अपने प्यार को कबूल भी कर चुके हैं। कोई पार्टी हो या कोई फेस्टिवल अली और जैस्मिन साथ ही दिखते हैं। बिग बॉस 14 में दोनों ने अपने प्यार को पब्लिक किया था। तब से कपल साथ है। वहीं एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपने रिश्ते पर बात करते हुए बताया है कि इस रिश्ते पर उनकी फैमिली का रिएक्शन क्या था? चलिए आपको भी बताते हैं जैस्मिन ने क्या कुछ कहा?
यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह के डेब्यू से सलमान खान के इस एक्टर का कनेक्शन, फिल्मों के लिए ऐसे किया था ट्रेन
इंटरव्यू में रिलेशनशिप पर खुलकर की बात
सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने पेरेंट्स के रिएक्शन के बारे में बातचीत की। उन्होंने बताया कि मेरे पेरेंट्स को जब मेरे और अली की रिलेशनशिप की खबरों के बारे में पता चला तो वो हैरान रह गए थे। क्योंकि ये उन्हें खबरों से पता चला था इसलिए उन्होंने शॉकिंग रिएक्शन दिया।
पेरेंट्स ने दी थी एक सलाह
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जब मैंने इस बारे में पेरेंट्स से बात की तो उन्होंने नॉर्मल रिएक्ट किया और मुझे समझाया। दरअसल मेरे माता-पिता को अली के धर्म से कोई फर्क नहीं पड़ता। उनकी एक सलाह ये ही थी कि वो कभी समझौता न करें। वहीं जब वो अली से मिले तो वो काफी खुश थे। वहीं अली ने कभी भी मेरे ऊपर धर्म को लेकर किसी भी तरह का कोई दबाव नहीं डाला। हम एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.