Mohammed Siraj Dating Mahira Sharma Rumors: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज तर्रार गेंदबाज मोहम्मद सिराज इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सिराज की डेटिंग को लेकर कई तरह की खबरे सामने आ रही हैं। अब दावा किया जा रहा है वह बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट को डेट कर रहे हैं। जिसको सिराज डेट कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस माहिरा शर्मा हैं..
जनाई भोसले की बर्थडे पार्टी के बाद दोनों का जुड़ चुका है नाम
मोहम्मद सिराज हाल ही में फेमस सिंगर आशा भोसले की पोती जनाई भोसले की बर्थडे पार्टी में नजर आए थे। इसके बाद सिराज और जनाई को लेकर अफवाहें उड़ी थीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन अफवाहों के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने भाई-बहन होनो की पुष्टी कर दी थी। इसके बाद एक बार फिर से सिराज के बारे में नई अफवाहें फैल रही हैं। बताया जा रहा है कि सिराज और माहिरा शर्मा एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं।
कैसे शुरू हुई दोनों की डेटिंग की खबरों?
'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के अनुसार, सिराज और माहिरा की पहली मुलाकात पिछले साल नवंबर में हुई थी। बताया जा रहा है कि सिराज ने माहिरा की एक पोस्ट को लाइक किया था। पोस्ट लाइक करने के बाद से दोनों के डेटिंग की खबरें तेजी से फैलने लगीं। हालांकि, मजेदार बात तो यह है कि दोनों ने अभी तक दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं किया है।
माहिरा और सिराज का रिएक्शन
माहिरा शर्मा और मोहम्मद सिराज के बारे डेटिंग की अफवाहें तो फैल रही हैं। लेकिन दोनों की तरफ से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों की तरफ से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। हालांकि जब सिराज के साथ जनाई भोसले का नाम जुड़ा था तब उन्होंने तुरंत ही रिएक्ट किया था। सोशल मीडिया पर फैंस इस खबर पर जमकर चर्चा कर रहे हैं और कई यूजर्स ने माहिरा की पोस्ट पर सिराज का जिक्र करते हुए कमेंट भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Maha Kumbh में वायरल हुए ये 9 फिल्मी सितारे, किसी ने लगाई डुबकी तो कोई भक्ति में लीन
कौन हैं माहिरा शर्मा?
माहिरा शर्मा भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। वह सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 13’ में नजर आ चुकी हैं, जहां उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा, वह ‘नागिन’ और ‘कुंडली भाग्य’ जैसे हिट टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं। माहिरा शर्मा की खूबसूरती और अदाओं पर कई लोग फिदा हैं। अब देखना होगा कि माहिरा और सिराज इस मामले पर कोई सफाई देते हैं या नहीं, लेकिन फिलहाल उनकी डेटिंग की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों से चल रहीं हैं।
यह भी पढ़ें: Actress Shweta Rohira का हुआ भयानक एक्सीडेंट, अस्पताल से तस्वीरें हुईं वायरल
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.