Hina Khan Instagram Post: टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों शिल्पा शिंदे का नाम सुर्खियों में छाया हुआ है, उन्होंने अपने जीवन से जुड़े एक विवाद पर जब से खुलासा किया है, तब से हर किसी की जुबान पर उनका ही नाम है, तो वहीं एक्ट्रेस के खुलासे के बाद हिना खान ने भी अपना रिएक्शन दिया था, जिसके बाद से लगातार ये मामला बढ़ता ही जा रहा है.

क्या था मामला?

दरअसल, शिल्पा शिंदे ने एक पॉडकास्ट में ये स्वीकार किया कि उन्होंने करीब एक दशक पहले 'भाबीजी घर पर हैं' के निर्माता संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाया था. इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. जिसपर हिना खान ने भी रिएक्ट किया.

---विज्ञापन---

हिना खान का रिएक्शन

हिना खान ने शिल्पा शिंदे के इस खुलासे पर अपना रिएक्शन दिया था, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. अब हिना खान ने इस पूरे विवाद के बीच अपने फैंस और आलोचकों के लिए एक खास मैसेज शेयर किया है.

हिना खान ने शेयर की इंस्टा स्टोरी

हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर करते हुए लोगों से नफरत की बजाय प्यार और इंसानियत को चुनने की अपील की. उन्होंने लिखा, 'हम सभी गलतियां करते हैं और समय के साथ बदलते भी हैं. मैंने सोशल मीडिया पर कई रिएक्शन और ट्वीट्स पढ़े हैं. मैं हमेशा नफरत के बजाय दयालुता, प्यार और मानवता को चुनने में विश्वास रखती हूं.'

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने फैंस से की ये खास अपील

एक्ट्रेस ने अपने फैंस से भी खास अपील करते हुए कहा कि अगर वे उनके समर्थक हैं तो उन्हें भी इसी सोच को अपनाना चाहिए. हिना ने लिखा कि अपनी बात रखने के लिए किसी के प्रति नफरत फैलाना या अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना सही नहीं है.

---विज्ञापन---

अपने पोस्ट में इस बात पर दिया जोर

उन्होंने आगे कहा, 'हम अपनी राय मजबूती से रख सकते हैं, लेकिन इसके लिए अमानवीय या नफरत से भरा होना जरूरी नहीं है. करुणा और प्रेम ही हमारी असली ताकत होनी चाहिए.' हिना खान ने साफ शब्दों में चेतावनी भी दी कि अगर कोई व्यक्ति उनके नाम पर दूसरों को ट्रोल करेगा या नफरत फैलाएगा, तो वह उसे ब्लॉक कर देंगी, चाहे वह उनका फैन ही क्यों न हो.

---विज्ञापन---

फैंस से की ये गुजारिश

उन्होंने कहा कि वह अपने और अपने चाहने वालों के लिए सिर्फ सकारात्मकता और शांति चाहती हैं. वहीं, शिल्पा शिंदे के बयान ने इंडस्ट्री में नई बहस छेड़ दी है. एक्ट्रेस ने दावा किया था कि उस समय वह खुद को मुश्किल हालात में फंसा हुआ महसूस कर रही थीं और आरोप लगाना उनके लिए आखिरी रास्ता था. उन्होंने यह भी बताया कि बाद में मामला समझौते के जरिए खत्म हुआ और उन्हें उनकी बकाया रकम मिल गई.

---विज्ञापन---