क्रिकेटर हार्दिक पंड्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच आईपीएल में हो रहे केकेआर और मुंबई इंडियन के हुए मुकाबले के दौरान क्रिकेटर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैस्मीन वालिया को टीम को चियर करते देखा गया। इसके बाद वह विनिंग टीम की बस में भी दिखीं, जहां आमतौर पर सिर्फ टीम और उनके करीबी लोग ही होते हैं। खबरें हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है आइए जानते हैं।
स्टेडियम में दिखीं जैस्मीन वालिया
सोमवार रात खेले गए मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच में जैस्मीन वालिया को स्टैंड में देखा गया। उनकी मौजूदगी के बाद से सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गई हैं कि उनका और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का रिश्ता सिर्फ अफवाह नहीं है। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। मैच के बाद जैस्मीन को मुंबई इंडियंस की टीम बस के पास भी देखा गया। आमतौर पर यह जगह खिलाड़ियों और उनके करीबी लोगों के लिए होती है, जिससे फैंस को यह यकीन होने लगा कि हार्दिक और जैस्मीन के बीच कोई खास रिश्ता हो सकता है। सोशल मीडिया पर फैंस इस विषय पर जमकर चर्चा कर रहे हैं। कुछ लोग इसे महज अफवाह बता रहे हैं, तो कुछ इसे सच मान रहे हैं। फिलहाल, हार्दिक या जैस्मीन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
पहले भी जुड़ चुका है नाम
यह पहली बार नहीं है जब जैस्मीन का नाम हार्दिक पांड्या से जुड़ा है। भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान भी उन्हें स्टैंड में देखा गया था इस दौरान कई फैंस का दावा था कि उन्होंने हार्दिक को फ्लाइंग किस दी थी। इसके अलावा दोनों की अलग-अलग ली गई कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिनमें ग्रीस ट्रिप की भी झलक शामिल थीं जिसके बाद कयास लगाए गए थे कि दोनों एक साथ छुट्टियां मनाने निकले थे।
यह भी पढ़ें: सलमान खान की ‘सिकंदर’ ने ईद पर कितने छापे नोट? जानें दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.