Happy Janmashtami 2026 Actresses Who Quit Acting For Krishna: पूरे भारत में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है. बड़े-बड़े मंदिरों से लेकर छोटी-छोटी गलियों में बने कृष्ण पंडालों तक, हर जगह लोग आज कृष्ण भक्ति में लीन हैं. वहीं, कुछ लोग पूरी तरह भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में समर्पित हैं और ऐसे लोगों की लिस्ट में मनोरंजन जगत की कई एक्ट्रेसेस भी शामिल हैं. इनमें से कुछ एक्ट्रेसेस तो एक्टिंग छोड़कर पूरी तरह कृष्ण भक्त बन चुकी हैं. आज हम आपको इंडस्ट्री की ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने ग्लैमर और लाइमलाइट की चकाचौंध को छोड़कर अध्यात्म और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति को अपना लिया है.

एना जयसिंघानी

टीवी सीरियल ‘देखा एक ख्वाब’ से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस एना जयसिंघानी ‘सावधान इंडिया’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे कई शोज में काम कर चुकी हैं. एना जयसिंघानी अब एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से दूर होकर पूरी तरह कृष्ण भक्ति में लीन हो गई हैं और उन्होंने वृंदावन में अपना डेरा डाल लिया है. एना ने बताया था कि प्रेमानंद महाराज उनके सपने में आए थे और इसके बाद उनकी जिंदगी में सब कुछ बदल गया। उन्होंने ‘मेरो वृंदावन’ नाम से एक यूट्यूब चैनल भी बनाया है.

---विज्ञापन---

अनघा भोसले

टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘अनुपमा’ में नंदिनी के किरदार से घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस अनघा भोसले ने भी फिल्मी दुनिया और लाइमलाइट को छोड़कर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में अपना जीवन समर्पित कर दिया है. मार्च 2022 में अनघा ने छोटे पर्दे को अलविदा कह दिया था. उनके इस फैसले ने कई लोगों को हैरान कर दिया था. अनघा ने बताया था कि एक्टिंग की दुनिया में रहते हुए उनके विचारों का स्तर खराब हो रहा था और वह अपनी भक्ति को समय नहीं दे पा रही थीं. अनघा फिलहाल गोवर्धन इकोविलेज-इस्कॉन में रहकर सादा और सरल जीवन जी रही हैं.

प्रियंका पंडित

भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस कही जाने वाली प्रियंका पंडित भी अब पूरी तरह कृष्ण भक्ति में लीन नजर आती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका पंडित अब फिल्मी दुनिया से दूर वृंदावन में ही रहने लगी हैं. यहां वह सादा जीवन जीते हुए भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति कर रही हैं. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई उनकी नई तस्वीरों में कृष्ण और राधा के प्रति उनकी भक्ति और प्यार दिखाई देता है.

---विज्ञापन---