Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: सई के आगे गिड़गिड़ाएगा विराट! केस से बदलेगा माहौल
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: सई के आगे गिड़गिड़ाएगा विराट! केस से बदलेगा माहौल
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: आयशा सिंह और नील भट्ट स्टारर टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में बवाल मचा हुआ है। विनायक के इर्द-गिर्द घूम रही कहानी में पाखी, विराट और सई सब अपना-अपना दिमाग लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं सई ने भी विनायक को हासिल करने की ठान ली है। शो में अबतक आपने देखा कि पाखी, विराट पर भड़कते हुए कहती है कि तुम सई को यहां लेकर आओ और उससे वादा लो कि वो विनायक पर नजर भी नहीं डालेगी। दूसरी ओर सई ने चव्हाण हाउस में लीगल नोटिस भेज दिया है। आने वाले एपिसोड में और ज्यादा घमासान मचने वाला है।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के अपकमिंग एपिसोड (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler) में देखने को मिलेगा कि निनाद लीगल नोटिस को पूरे घरवालों के आगे पढ़ेगा। कानूनी नोटिस से साफ होता है कि सई ने पाखी और विराट पर अवैध सरोगेसी का आरोप लगाया है। नोटिस में ये भी जिक्र होता है कि पत्रलेखा और विराट ने विनायक को यहां से दूर ले जाने की कोशिश की थी। अगर सई को विनायक की कस्टडी मिल जाती है, तो वो पूरा केस वापस ले लेगी। इसके बाद निनाद चव्हाण परिवार के सदस्यों को बड़ी सलाह देता है।
और पढ़िए -Bigg Boss 16: प्रियंका को सपोर्ट कर ट्रोल हुए अर्जुन बिजलानी, अब दिया करारा जवाब
सई के आगे गिड़गिड़ाया विराट
निनाद घरवालों को सुझाव देता है कि वो मामला आराम से संभालें। इतना ही नहीं वो विराट को जाकर सई से बात करने के लिए कहता है। इसके उलट पाखी, विनायक को लंदन ले जाने की बात कहती है जिसपर भवानी काकू उसे चुप करा देती है। वहीं 'गुम है किसी के प्यार में' के अपकमिंग एपिसोड में विराट, विनायक के साथ सई के घर पंहुचता नजर आएगा। वो सई से कहेगा कि वो कानूनी नोटिस वापिस ले ले। पत्रलेखा की मेंटल कंडिशन बेहद खराब है ऐसे में वो विनायक को उससे दूर ना कर दे।
और पढ़िए -Bigg Boss 16: शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर रचाएंगी ब्याह, की सगाई
विराट की क्लास लगाएगी सई
विराट की बात सुन सई और ज्यादा गुस्से में आ जाती है। सई कहती है कि अभी मैं किसी और के बजाए अपने और अपने बेटे के बारे में सोचूंगी। सई आगे कहती है, आपको क्या लगता है कि विनायक का ऐसी औरत के साथ रहना सही है जो खुद अपनी जान लेने पर तुली हुई है।' सई, विराट को याद दिलाती है कि पत्रलेखा रिजॉर्ट में बंदूक भी लेकर गई थी। इतना ही नहीं सई कहती है कि जिसे खुद की जान की परवाह नहीं वो दूसरों के साथ कुछ भी कर सकती है।
अभी पढ़ें - टेली-विज़न से जुड़ी ख़बरें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.