TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: बाजीराव ने दिया सवी को अनोखा गिफ्ट, जलभुनकर राख हुआ ईशान

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 9 November: इन दिनों स्टार प्लस पर आने वाला सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ काफी जबरदस्त तर्कक पर चल रहा है। शो में ईशान सवि को अपनी तरफ खींचने की कोशिश कर रहा है। वहीं सवि बाजीराव के पीछे पड़ी है। इसी के चलते अब दर्शक […]

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 9 November
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 9 November: इन दिनों स्टार प्लस पर आने वाला सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ काफी जबरदस्त तर्कक पर चल रहा है। शो में ईशान सवि को अपनी तरफ खींचने की कोशिश कर रहा है। वहीं सवि बाजीराव के पीछे पड़ी है। इसी के चलते अब दर्शक इस सीरियल को और ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

अब तक आपने देखा… (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert)

‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल में अब तक अपने देखा, सभी लोग सवी का बर्थडे मनाते हैं। इसके बाद मौका मिलते ही बाजीराव सवि को प्रपोज करता है। ये बात जानकार ईशान को मिर्ची लगती है। ईशान सवी और बाजीराव को देखकर बुरी तरह से चीड़ जाता है। ईशान भी सवी के पास आने की कोशिश करता है। ईशान जैसे ही सवि के साथ फोटो क्लिक करवाता है वैसे ही रीवा उसके सामने आ जाती है। यह भी पढ़ें : जब ‘खलनायक’ के प्यार में इस कदर डुब गई थीं मााधुरी दीक्षित, डर के मारे सुभाष घई ने चली ये चाल

बाजीराव ने दिया सवी को गिफ्ट

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, ईशान सवी की पार्टी में चार चांद लगा देता है। ईशान सवी के लिए एक और सरप्राइज प्लान करेगा। इसी बीच बाजीराव की एंट्री होती है। बाजीराव सवी को एक पेंटिग गिफ्ट करेगा। इस पेंटिग में सवी रानी लक्ष्मीबाई के अवतार में नजर आएगी। पेंटिग देखने के बाद सवी खुश हो जाती है।

सवी को हुई गलतफहमी

सवी को लगेगा कि बाजीराव ने उसके बर्थडे पर पार्टी दी है। सवी बाजीराव की तारीफ करते नहीं थकेगी। वहीं ईशान सवो को कोई गिफ्ट नहीं दे पाएगा जिसके बाद सवी अपने परिवार के साथ मिलकर बर्थडे मानाने वाली है। ईशान सवी और बाजीराव को एक साथ देखकर चिढ़ता रहता है। ईशान का दोस्त उसके मुंह से सच निकलवाने की कोशिश करेगा।

सवी को पता चला सच

ईशान के परिवार के लोग भी पार्टी को देखकर चिढ़ जाएंगे। सब लोग जानने की कोशिश करेंगे कि सवी को किसने बर्थडे पार्टी दी है। धुर्वा दावा करेगी कि ईशान ने सवी पर तरस खाकर पार्टी दी है। सवी धुर्वा की ये बात सुन लेगी। सवी जान जाएगी ईशान ने उसके लिए पार्टी का इंतजाम किया है। इसी बीच रीवा भी इंडिया लौटने का फैसला करेगी। रीवा वापस आने के लिए अपनी मां से लड़ जाएगी।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.