TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: बाजीराव ने सवि को किया प्रपोज, ईशान का हुआ हाल बेहाल!

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 8 November: स्टार प्लस पर आने वाला सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ लोगों का पसंदीदा शो है। ये सीरियल इस समय काफी दिलचस्प ट्रैक पर चल रहा है। ‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल के हर एपिसोड का दर्शक बड़े ही बेसब्री से इंतजार करते […]

Image Credit : Google
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 8 November: स्टार प्लस पर आने वाला सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ लोगों का पसंदीदा शो है। ये सीरियल इस समय काफी दिलचस्प ट्रैक पर चल रहा है। ‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल के हर एपिसोड का दर्शक बड़े ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं इन दिनों इस शो का ट्रैक सवी के बर्थडे के इर्द गिर्द घूम रहा है।

अब तक आपने देखा… (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler

‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल में अब तक अपने देखा, ईशान सवी के बर्थडे गिफ्ट पर मैसेज लिखवाता है। सुरेखा ईशान से पूछती है कि क्या वो मजाक पर हंस रहा था। सुरेखा ये जानने की कोशिश करती है कि ईशान क्या छिपा रहा है। वहीं ईशान ये कहते हुए सुरेखा उसे वापस छीन लेता है ये कुछ नहीं है। सुरेखा ईशान से जल्दी घर आने के लिए कहती है क्योंकि उसने लड़की के परिवार को घर पर बुलाया है। इस दौरान ईशान सोच में पड़ जाता है। यह भी पढ़ें : कभी Kajal Raghwani के प्यार में पागल थे Khesari Lal Yadav, आज करते हैं नफरत

ईशान हुए गुस्से से लाल

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, ईशान को पता चलेगा कि घर आने में ईशा और अश्विनी को देर हो जाएगी। ये बात पता चलते ही ईशान गुस्से से आग बबूला हो जाएगा। सवी अपने बर्थडे पर ईशा और अश्विनी को वीडियो कॉल मिलाएगी। ईशा और अश्विनी सवी का फोन नहीं उठाएंगी। ईशा और अश्विनी की हरकतें देखकर सवी को शक होने लगेगा। ऐसे में ईशा और अश्विनी सवी को बहकाने हैं।

सवी को पता चलेगा सरप्राइज

वहीं ईशान और सवी साथ में प्रजंटेशन देंगे। इस दौरान ईशान उस इवेंट को लंबा खींचने की कोशिश करेगा जिससे ईशा और अश्विनी कॉलेज पहुंच सके। ईशान ऐलान करेगा कि वो फैस्ट से पहले बाप्पा कि पूका करेगा। पूजा के दौरान ईशा और सवी के पहुंच जाएंगी। यहां पर ईशा और अश्विनी सवी को बर्थडे बधाई देंगी। जल्द ही सवी को अपने बर्थडे सरप्राइज के बारे में पता चलेगा।

बाजीराव ने सवि को किया प्रपोज

सभी लोग सवी का बर्थडे मानाने वाले हैं। इसके बाद मौका मिलते ही बाजीराव सवि को प्रपोज कर डालेगा। ये बात जानकार ईशान को मिर्ची लगने वाली है। ईशान सवी और बाजीराव को देखकर चीड़ जाएगा। ईशान भी सवी के आने की कोशिश करेगा। ईशान जैसे ही सवि के साथ फोटो क्लिक करवाएगा वैसे ही रीवा उसके सामने आ जाएगी।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.