Gaurav Khanna New Start: मशहूर टीवी एक्टर और 'बिग बॉस 20' के विनर गौरव खन्ना पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने ही कुछ महीने पहले बताया था कि वो दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं. जिसके बाद से ही ये कपल चर्चा में छा गया है. हालांकि, इस बार गौरव खन्ना अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से नहीं बल्कि प्रोफेशनल लाइफ के कारण चर्चा में हैं. दरअसल, गौरव खन्ना जल्द ही एकता कपूर के नए टीवी शो में नजर आने वाले हैं. हाल ही में इस नए डेली शो की हीरोइन और बाकी सारी जानकारियां भी रिवील की गई हैं.
गौरव खन्ना की नई शुरुआत!
इस नए टीवी सीरियल में गौरव खन्ना टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या के साथ रोमांस फरमाते नजर आएंगे. ये पहली बार होगा कि गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या किसी टीवी शो में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. ये फैमिली ड्रामा शो होगा, जो एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के सपोर्ट से बनेगा. एकता कपूर के इस नए टीवी शो ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है.
क्या है टीवी शो का नाम?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के इस टीवी सीरियल का नाम 'दिल की बेवफाइयां' रखा गया है. ये शो स्टार प्लस पर आएगा. जानकारी के अनुसार, इसी साल अक्टूबर में जब इस प्रोजेक्ट का पहला टीजर आया था, तब इसका नाम सीक्रेट रखा गया था. इस शो की डेवलपमेंट टीम से जुड़े एक सोर्स का हवाला देते हुए रिपोर्ट में बताया गया कि मेकर्स इस शो को दिवाली के बाद लॉन्च करने की तैयारी में हैं. उम्मीद है कि नवंबर के आखिरी हफ्ते में ये शो लॉन्च हो जाए. टीम उस सेट को नया बना रही है, जो पहले 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 के लिए इस्तेमाल किया गया था. ये नया शो स्टार प्लस पर रात 9 बजे के स्लॉट में आ सकता है.
इस हसीना संग दिखे गौरव खन्ना
हाल ही में गौरव और श्रद्धा को बालाजी ऑफिस में फिल्माए गए एक प्रोमो में एक साथ दिखाई दिए थे. जहां, उन्होंने पैपराजी के सवालों पर मुस्कुराते हुए जवाब दिया, लेकिन शो के बारे में कोई डिटेल्स नहीं दीं. इसके अलावा दोनों एक्टर्स को हाल ही में सेट पर सफेद कपड़े पहने दुर्गा पूजा की रस्में करते हुए भी देखा गया था. इस शो के साथ श्रद्धा आर्या टीवी पर करीब दो साल बाद वापसी कर रही हैं.