Khatron Ke Khiladi 15: रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' इन दिनों खतरनाक स्टंट के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स के इमोशनल पलों को लेकर भी चर्चा में है. शो में उस वक्त हर कोई हैरान रह गया, जब अभिनेता गौरव खन्ना ने एलिमिनेशन स्टंट जीतने के बाद भी शो से बाहर होने का फैसला कर लिया. इतना ही नहीं, गौरव ने रोहित शेट्टी के सामने अपनी परेशानी बताते हुए इमोशनल होकर शो छोड़ने की बात कही.
एलिमिनेशन स्टंट में पहुंचे गौरव
'खतरों के खिलाड़ी 15' के एक एलिमिनेशन राउंड में गौरव खन्ना के साथ रूहानिका धवन और रुबीना दिलैक भी पहुंचीं. तीनों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ. गौरव ने इस स्टंट को पूरा किया और आखिरकार जीत भी हासिल कर ली, लेकिन उनकी जीत के बाद कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी.
गौरव ने जताई शो छोड़ने की इच्छा
स्टंट जीतने के बावजूद गौरव ने रोहित शेट्टी से शो छोड़ने की इजाजत मांगी. उनकी यह बात सुनकर रोहित के साथ-साथ बाकी कंटेस्टेंट्स भी चौंक गए. किसी को समझ नहीं आया कि जब गौरव ने स्टंट जीत लिया है तो वह खुद शो से बाहर क्यों जाना चाहते हैं.
जीत के बाद भी क्यों छोड़ा शो?
गौरव खन्ना ने रोहित शेट्टी को बताया कि उनकी सेहत पर इस शो का असर पड़ रहा है. उन्होंने साफ कहा कि वह अपनी शारीरिक स्थिति को देखते हुए आगे कॉम्पिटिशन का हिस्सा नहीं बनना चाहते. गौरव ने कहा कि उन्हें पता है कि शो में स्टंट का स्तर काफी मुश्किल है और वह अपनी वजह से किसी दूसरे कंटेस्टेंट का मौका नहीं छीनना चाहते.
एक्टर ने किया भावुक
एक्टर ने भावुक होकर कहा कि भले ही उन्होंने स्टंट जीत लिया है, लेकिन फिर भी वह शो से बाहर निकलना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें महसूस हो रहा है कि यह उनकी हेल्थ को प्रभावित कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि वह रोहित शेट्टी को निराश नहीं करना चाहते.
'मैं किसी की जगह नहीं लेना चाहता'
गौरव ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझकर स्टंट से पीछे हटने की बात नहीं कही थी. बाद में उन्हें पता चला कि रूहानिका ने भी स्टंट को रद्द करने की इच्छा जताई थी. गौरव के मुताबिक, अगर वह शारीरिक रूप से 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं तो वह ऐसे कंटेस्टेंट की जगह नहीं लेना चाहते, जो पूरी तरह तैयार है. गौरव की इस बात के बाद शो का माहौल काफी भावुक हो गया. बाकी कंटेस्टेंट्स ने उनका हौसला बढ़ाया.