Hustle season 5 की शुरुआत हो चुकी है. इस बार शो में तमाम नए कंटेस्टेंट देखने को मिल रहे हैं. शो को इस बार सीजन 2 का हिस्सा बने एमसी स्क्वायर और पैराडॉक्स जज कर रहे हैं. इस शो की नई शुरुआत के बीच एमसी स्क्वायर और पैराडॉक्स ने हाल ही में E24 के साथ खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने एल्विश यादव संग अपने विवाद पर भी रिएक्ट किया. हालांकि दूसरी ओर पैराडॉक्स ने एल्विश के विषय को सीधे तौर पर इग्नोर किया. तो चलिए एक नजर डालते हैं कि दोनों ने क्या कहा.
एल्विश संग कॉन्ट्रोवर्सी पर जानें क्या बोले एमसी स्क्वायर
दरअसल, E24 के साथ खास बातचीत के दौरान एमसी स्क्वायर और पैराडॉक्स से पूछा गया कि एल्विश के साथ भी आपकी कॉन्ट्रोवर्सी है. इसपर एमसी स्क्वायर ने सीधे तौर पर कोई रिएक्शन नहीं दिया. उन्होंने एल्विश का नाम लिए बिना कहा, "अरे यार आपको कॉन्ट्रोवर्सी पर ही बात कर रहे हैं. ऐसी कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं है."
एल्विश संग दोस्ती पर बोली एमसी स्क्वायर
इसके आगे रैपर से पूछा गया कि अभी दोस्ती पहले जैसी है या नहीं. इसपर रैपर ने जवाब देते हुए कहा, "मेरी सबसे दोस्ती है. सभी के साथ अच्छी बॉन्डिंग हैं. बल्कि मैं पैराडॉक्स के घर जाता हूं.तो वहां पर प्रीतम भाई हमें अच्छा अच्छा खाना बनाकर खिलाते हैं. तो सनी भाई के घर जाता हूं, वहां पर भी रुक जाता हूं. सभी के साथ अच्छी बॉन्डिंग है." इस बीच पैराडॉक्स ने एल्विश से जुड़े सवाल पर कुछ भी नहीं कहा और उन्होंने इस दौरान चुप्पी बनाए रखी.
कैसे शुरू हुआ एल्विश यादव और एमसी स्क्वायर के बीच विवाद?
बता दें कि एल्विश यादव और एमसी स्क्वायर एक वक्त पर अच्छे दोस्त हुआ करते थे. हालांकि एल्विश यादव का नाम लगातार विवादों से जुड़ने के कारण एमसी स्क्वायर ने उनसे दूरी बना ली. एक वक्त था जब खुद एमसी स्क्वायर ने हसल 2.0 जीतने के बाद बताया था कि एल्विश ने उन्हें काफी सपोर्ट किया था और दोनों साथ भी घूमे थे. लेकिन एल्विश का नाम कई कानूनी और सामाजिक विवादों में आने के बाद उनकी दोस्ती में दरार आ गई. एमसी स्क्वायर ने संकेत भी दिया था कि उनके परिवार और स्थानीय संस्कारों में हमेशा जुए, जमीन और इस तरह के विवादित निगेटिव माहौल से दूर रहने की नसीहत दी जाती है. इसी कारण उन्होंने एल्विश से दूरी बना ली थी.
यह भी पढ़ें- CJP पर तंज कसते-कसते एल्विश यादव ने लॉन्च कर दी ‘खरगोश जनता पार्टी’, वायरल हुआ पोस्टर