Sarla Maheshwari Death: भारतीय टीवी इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई. यहां दूरदर्शन की पॉपुलर न्यूज रीडर और एंकर सरला माहेश्वरी का निधन हो गया है. अपनी सादगी के लिए पहचानी जाने वाली सरला माहेश्वरी ने 71 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांसें ली. दूरदर्शन ने सोशल मीडिया पर सरला माहेश्वरी के निधन की जानकारी दी. उनके निधन की खबर ने पूरी मीडिया इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. वहीं, उनके फैंस इसे टीवी जर्नलिज्म के एक गोल्डन एरा का अंत कह रहे हैं.
सरला माहेश्वरी का निधन
दूरदर्शन ने सरला माहेश्वरी के निधन की जानकारी देते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'दूरदर्शन परिवार की तरफ से सरला माहेश्वरी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि. वह दूरदर्शन की सम्मानित और फेमस न्यूज रीडर थीं, जिन्होंने अपनी सौम्य आवाज और सटीक उच्चारण के साथ मीडिया जगत में अपनी खास पहचान बनाई थी.' वहीं, ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने भी ट्वीट करके सरला को श्रद्धांजलि दी है.
---विज्ञापन---
कब और कहां होगा सरला माहेश्वरी का अंतिम संस्कार?
---विज्ञापन---
सरला माहेश्वरी के परिवार ने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके अंतिम संस्कार की जानकारी दी है. इस पोस्ट के अनुसार, सरला माहेश्वरी का अंतिम संस्कार 12 फरवरी को शाम 4 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा. बता दें कि सरला माहेश्वरी उस वक्त की फेमस एंकर थीं, जब खबर की विश्वसनीयता एंकर ही होती थी. उस समय में सरला टीवी जर्नलिज्म की एक सम्मानित पत्रकार थीं.