TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

दिव्या अग्रवाल ने शादी में दरार की खबरों पर चुप्पी तोड़ी, हनीमून से लौटते ही डिलीट की थीं पति संग तस्वीरें!

Divya Aggarwal Divorce News: क्या सच में ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल का तलाक हो गया है या ये सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट है? जानें, इस बारे में क्या कहना है नेटीजंस का।

Divya Aggarwal Divorce News
Divya Aggarwal Divorce News: बिग बॉस ओटीटी 1 की विनर दिव्या अग्रवाल की शादी और उसके बाद पति से जुदा होने की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली हुई हैं। अभी 3 महीने ही पहले उनकी शादी हुई थी। चलिए जानते हैं, क्या है पूरा मामला।

खबरों पर दिया ऐसा रिएक्शन

सीधेतौर पर दिव्या अग्रवाल ने उन खबरों पर तो रिएक्ट नहीं किया जिसमें सीधे तलाक की बातें की जा रही थीं कि क्या अपने पति से उन्होंने अपनी राहें अलग कर ली हैं? लेकिन उन्होंने अपने फैंस को हिंट जरूर दिया है। दरअसल, हनीमून के बाद दिव्या अब अपने मायके आ गई हैं और वहां नींबू के पौधों के साथ खेलते हुए उन्होंने एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया है और जिसमें लिखा है, मेरी जिंदगी आजकल मुझे खट्टे अनुभव दे रही है। [video height="1280" mp4="https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2024/05/CF47C94DD42C6EFE8BA1DE8E9D959FA4_video_dashinit.mp4"][/video] साथ ही उन्होंने एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट की, जिसमें वे लिफ्ट के अंदर हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक ब्रेक लेने की बात कही है। [video height="1280" mp4="https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2024/05/164EF321437E29447AD3B9BBEFBD1D88_video_dashinit.mp4"][/video] इतना ही नहीं, उन्होंने एक अन्य इंस्टा स्टोरी पर यह भी कहा कि मैं सबकी बातें अच्छे से सुनती हूं, पर इतनी गर्मी में तो कोई भी चुप नहीं रह सकता। [caption id="attachment_429721" align="aligncenter" ] Divya Aggarwal Divorce News[/caption]

कब पकड़ा अलगाव की खबरों ने तूल

ऐसा माना जा रहा था कि वह अपने पति अपूर्व के साथ हनीमून पर गई हुई थीं लेकिन अब वह वापस आकर वे डायरेक्ट अपने मायके आई हैं। आने के बाद दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम से शादी की अपनी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं।

कब हुई थी शादी

दिव्या की शादी 20 फरवरी को हुई थी और एक्ट्रेस बिजनेसमैन अपूर्व पड़गांवकर को डेट कर रही थीं और फिर उन्होंने शादी कर ली थी। हालांकि उनकी शादी के तुरंत बाद प्रेगनेंसी की भी खूब खबरें आई थीं, लेकिन उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया था।

क्या कहना है नेटीजंस का

दिव्या के लगातार इस तरह की पोस्ट करने से फैंस कंफ्यूज हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों हो रहा है। दिव्या को इंस्टाग्राम पर 2.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। दिव्या की इन सब इंस्टा स्टोरी से नेटीजंस अंदाजा लगा रहे हैं कि कहीं दिव्या का सच में डिवोर्स तो नहीं हो गया है। एक नेटीजन ने लिखा, द ड्रामा लेवल इस हाई, उनके साथ ड्रामा लेवल बहुत हाई है। यह सब ध्यान आकर्षित करने के लिए है। एक ने लिखा, अपने सोशल मीडिया से शादी की लगभग सारी फोटो हटा दी हैं जिससे कि उनका इंस्टा फीड खाली हो गया है। चल क्या रहा है? वहीं एक अन्य प्रतिभागी ने लिखा, यह सब मार्केटिंग नौटंकी का रूप है और ऐसा लगता है कि अब उनका पीआर गलत तरीके से जा रहा है। एक ने लिखा, कल ही शादी की और खुशी और प्यार से भरे वीडियो शेयर किए थे और आज अचानक से डिलीट कर दिए, ये तो पब्लिसिटी स्टंट है। इस तरह से उनके वीडियो पर नेटीजंस पब्लिसिटी स्टंट होने का इल्जाम लगा रहे हैं। सच क्या है ये तो दिव्या ही बता पाएंगी। ये भी पढ़ें: पहले चुनाव में फेल हुए ये 5 भोजपुरी दिग्गज, क्या पवन सिंह बदल पाएंगे इतिहास? 

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.