Dipika Kakar Health Updates: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अस्पताल से घर लौट आई हैं। 11 दिन के बाद एक्ट्रेस को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। वहीं एक्ट्रेस ने अब अपने फैंस के साथ ताजा हेल्थ अपडेट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने स्टेज 2 लिवर कैंसर की सर्जरी कराई थी, हाल ही में उनके पति शोएब इब्राहिम ने एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि वो अभी खतरे से बाहर हैं और उनकी सर्जरी सफल रही। चलिए अब आपको बताते हैं घर आने के बाद दीपिका कक्कड़ ने फैंस संग क्या अपडेट्स साझा की?
यह भी पढ़ें: बदला, बेवफाई और बगावत, Rana Naydu 2 देखने को मजबूर करेंगे 3 कारण
इंस्टा पर फोटो की शेयर
दीपिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की। साथ ही उन्होंने कैप्शन में फैंस को हाल बताया। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, '11 दिन अस्पताल में बिताने के बाद अब मैं घर पर हूं और ट्यूमर से मुक्त हूं, लेकिन ये इलाज का केवल एक हिस्सा था, आगे का इलाज अभी बाकी है। मुझे पूरा भरोसा है कि मैं इससे भी जीत जाऊंगी।'
फैंस का किया शुक्र अदा
वहीं एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'ये 11 दिन बेहद कठिन रहे, लेकिन कोकिलाबेन अस्पताल के स्टाफ और आसपास मौजूद लोगों की गर्मजोशी और देखभाल ने सब कुछ आसान बना दिया। दर्द जरूर हुआ, लेकिन अपनों का साथ और प्यार हिम्मत देता रहा।' साथ ही एक्ट्रेस ने अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए भी कहा कि आप सभी की दुआओं, प्रेम और आशीर्वाद ने मुझे बहुत ताकत दी है। दिल से आभार, आप सभी ने मुझे सहारा दिया।
पति शोएब ने भी दी थी हेल्थ अपडेट
बता दें हाल ही में उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने भी उनकी हेल्थ अपडेट शेयर की थी। दीपिका की जब सर्जरी हुई थी तो तीन दिन आईसीयू में रहने के बाद उन्हें नॉर्मल रूम में शिफ्ट कर दिया गया था। इस पर शोएब ने कहा था कि उनकी सर्जरी सफल रही और अब वो खतरे से भी बाहर हैं। वहीं एक व्लॉग में शोएब के साथ दीपिका भी नजर आई थीं और उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया था। हालांकि वो इस दौरान इमोशनल हो गई थीं।
यह भी पढ़ें: ‘भाई कहीं नहीं गए…’, Sushant Singh Rajput की 5वीं डेथ एनवर्सरी पर बहन श्वेता का छलका दर्द
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.