Dipika Kakar Father-in-law Hospitalised: दीपिका कक्कड़ के ससुर की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है. दरअसल, शोएब इब्राहिम के पिता यानी दीपिका कक्कड़ के ससुर को अचानक बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें ICU में भर्ती किया गया. इस घटना की जानकारी एक्टर शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है. इसके साथ ही शोएब ने अपने फैंस से अपने पिता के जल्दी ठीक होने की दुआ करने को भी कहा है. इस पोस्ट में उन्होंने ये भी बताया है कि उनके पापा के लिए अगले कुछ घंटे बहुत ही क्रूशल हैं. चलिए पूरा मामला समझते हैं.
अगले 24 घंटे काफी अहम
शोएब इब्राहिम ने अपने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने बताया कि शोएब ने बताया कि उनके पिता को 23 मई की सुबह यानी आज दोबारा स्ट्रोक आया. जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत काफी गंभीर है. इसके साथ ही शोएब ने ये भी कहा कि उनके पिता के लिए अगले 24 घंटे काफी अहम है. ऐसे में उन्होंने अपने सभी से अपने पिता की सेहत के लिए दुआ करने की अपील की है.
शोएब इब्राहिम ने पोस्ट में लिखा
शोएब इब्राहिम ने अपने पिता की हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए और सभी से अपने पिता के लिए दुआ करने की अपील करते हुए पोस्ट में लिखा, 'पापा के लिए आप सभी की दुआओं और प्रार्थनाओं की ज़रूरत है. पापा को आज सुबह फिर से स्ट्रोक आया है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है. प्लीज उनके लिए प्रार्थना करते रहें. उनके लिए अगले 24 घंटे बहुत अहम हैं.'
दीपिका की तबीयत
बता दें कि पिछले कुछ समय से दीपिका खुद अपनी सेहत को लेकर परेशान चल रही हैं. पिछले महीने ही उनकी सिस्ट सर्जरी हुई थी. इसके बाद भी एक्ट्रेस पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई. इसलिए वो फिलहाल डॉक्टरों से अपना इलाज करवा रही हैं, जिसके तहत उनका रेगुलर चेकअप हो रहा है. दीपिका अक्सर अपने व्लॉग में खुद की हेल्थ अपडेट देती रहती हैं.