टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. 'दीया और बाती हम' की संध्या बिंदणी बनकर घर-घर में पहचान बनाने वाली दीपिका का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक्ट्रेस सड़क किनारे बैठकर एक के बाद एक हरी मिर्च खाती नजर आ रही हैं. उनकी आंखों से आंसू निकल रहे हैं और चेहरे पर दर्द साफ दिखाई दे रहा है. वीडियो देखकर फैंस भी हैरान हैं, लेकिन इस सीन के पीछे की कहानी जानकर आप भी दीपिका की तारीफ करने लगेंगे.

सड़क किनारे बैठकर क्यों मिर्च खाने लगीं दीपिका?

दरअसल, यह वीडियो दीपिका की असल जिंदगी का नहीं, बल्कि उनके सीरियल 'मंगल लक्ष्मी' का है. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस सीन का थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है. इसमें वह मंगल के किरदार में नजर आ रही हैं. कहानी में धोखे का दर्द झेल रही मंगल सड़क किनारे बैठकर हरी मिर्च खाती दिखाई देती हैं. इस दौरान उनके चेहरे पर बेबसी और तकलीफ साफ नजर आती है. पास खड़ा सब्जीवाला भी उन्हें देखकर हैरान हो जाता है और चिल्लाकर कहता है. 'पागल है क्या?'

दीपिका सिंह का पुराना वीडियो

डायरेक्टर के मना करने पर भी नहीं मानीं एक्ट्रेस

दीपिका के इस सीन की सबसे दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने इसे असली दिखाने के लिए सचमुच तीखी हरी मिर्च खाई थी. एक्ट्रेस ने बताया कि शूटिंग के दौरान डायरेक्टर और प्रोडक्शन टीम ने उनके लिए मीठी हरी मिर्च वाली कैंडी का इंतजाम किया था, लेकिन दीपिका असली मिर्च खाने पर अड़ गईं.

डायरेक्टर ने दी थी हिदायद

उन्होंने डायरेक्टर फैहीम अहमद से कहा कि असली मिर्च खाने से सीन ज्यादा वास्तविक लगेगा. डायरेक्टर ने उन्हें ऐसा करने से रोका और इसे जोखिम भरा बताया. हालांकि, दीपिका अपनी बात पर कायम रहीं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर मिर्च ज्यादा तीखी लगी तो वह उसे निगलने के बजाय बाहर थूक देंगी.

ढाई साल तक मंगल बनकर जीया किरदार

दीपिका ने इस वीडियो के साथ अपने किरदार को लेकर भावुक बातें भी शेयर कीं. उन्होंने बताया कि वह अपने काम से बेहद जुड़ाव महसूस करती हैं. करीब ढाई साल तक उन्होंने मंगल का किरदार निभाया और यह उनके पसंदीदा किरदारों में से एक रहा है.

एक सीन ने पूरे माहौल को बनाया भावुक

एक्ट्रेस के मुताबिक, इस सीन को देखकर सेट पर मौजूद लोग और यहां तक कि डायरेक्टर भी भावुक हो गए थे. उन्होंने शो को इतना प्यार देने के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया.

'दीया और बाती हम' से मिली संध्या राठी की पहचान

बता दें कि दीपिका को सबसे ज्यादा पॉपुलेरिटी सीरियल 'दीया और बाती हम' में संध्या राठी के किरदार से मिली थी. इसके बाद 'मंगल लक्'' में मंगल बनकर भी उन्होंने दर्शकों का दिल जीता. अब उनका यह पुराना वीडियो एक बार फिर उनके अभिनय और काम के प्रति जुनून की झलक दिखा रहा है.