Deepika Chikhlia Reaction on Ramayana 1000 Crore Collection: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की मोस्ट पॉपुलर फिल्म 'रामायण' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म 'रामायण' इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली मूवीज में से एक थी, जो 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई. इस फिल्म ने महज 8 दिन में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ 'रामायण' ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने का इतिहास बनाया है. इसी बीच फिल्म की कमाई को लेकर टीवी की ओजी सीता माता यानी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया के बयान ने फिर से सुर्खियां बटोरी हैं. चलिए जानते हैं कि 'रामायण' की कमाई पर दीपिका ने क्या कुछ कहा है.
खुशी से गदगद हुईं ओजी सीता
रामानंद सागर की 'रामायण' की एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने हाल ही में रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर रिएक्शन देते हुए कहा है कि उन्होंने पहले ही अंदाजा लगा लिया था कि ये फिल्म हिट होगी. उन्होंने एक वीडियो मैसेज में फिल्म की तारीफ भी की. हाल ही में पैपराजी से बात करते हुए दीपिका चिखलिया ने 'रामायण' के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने को लेकर भी बात की.
मैंने पहले ही कहा था…
फिल्म 'रामायण' की कमाई पर बात करते हुए दीपिका चिखलिया ने कहा, 'देखिए, मैंने पहले ही कहा था, मैंने आपसे सही कहा कि फिल्म अच्छी बनी है और हिट होगी ही. इसमें बहुत सारे बड़े स्टार्स हैं. देखिए कैसे इसने सिर्फ 4-5 दिनों में 900-1000 करोड़ पार कर लिए. शानदार.' उन्होंने आगे फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, 'हां, फिल्म अच्छी है, इसमें इतने सारे बड़े स्टार्स और VFX, यह सब बहुत खूबसूरत है. ये एक अच्छा एक्सपीरियंस है.' इस दौरान दीपिका ने पैपराजी से रिक्वेस्ट की कि वो इस फिल्म को थिएटर में देखने जाएं.
फिल्म 'रामायण' की कास्ट
बता दें कि नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रामायण' दो पार्ट में रिलीज होगी. इसका दूसरा पार्ट साल 2028 में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे के अलावा काजल अग्रवाल (मंदोदरी), सनी देओल (भगवान हनुमान) और राघव जुयाल (मेघनाद) अहम भूमिकाओं में हैं.