'रामायण' से घर-घर में अपनी दमदार पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने अपनी जिंदगी से जुड़े एक ऐसे डरावने एक्सपीरियंस को शेयर किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है. एक्ट्रेस ने बताया कि अपने शुरुआती एक्टिंग करियर में उन्होंने एक ऐसे वक्त को फेस किया जिसे सुनकर उनकी बॉडी डर से कांपने लगीं थीं. आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ था?
रात के अंधेरे में डायरेक्टर ने की गंदी डिमांड
देबिना बनर्जी ने मनीषा रानी के पॉडकास्ट में अपने साथ हुई इस घटना का जिक्र किया था. बातचीत के दौरान मनीषा ने उनसे पूछा था कि क्या कभी उन्हें कास्टिंग काउच जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा है. इस पर देबिना ने हां में जवाब दिया और अपने साथ हुई एक डरावनी घटना के बारे में बताया.
डायरेक्टर की डिमांग सुन कांपी एक्ट्रेस
एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह अपने करियर की शुरुआत में साउथ इंडस्ट्री में काम कर रही थीं, तब एक डायरेक्टर ने उन्हें शाम को अपने साथ चलने के लिए कहा. उस वक्त देबिना काफी छोटी थीं और उन्हें यह भी समझ नहीं आ रहा था कि वह डायरेक्टर को साफ मना कर सकती हैं.
सुनसान जगह पर रोक दी कार, फिर मांगा Kiss
देबिना के मुताबिक, वह डायरेक्टर उन्हें ड्राइव पर लेकर गया था. रास्ते में अचानक उसने अंधेरे में गाड़ी रोक दी और एक्ट्रेस से Kiss करने के लिए कहा. डायरेक्टर की यह बात सुनकर देबिना बुरी तरह घबरा गई थीं. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उस सुनसान जगह पर वह क्या करें.
डर से कांपने लगीं थी एक्ट्रेस
एक्ट्रेस ने बताया कि उनके मन में डर बैठ गया था कि अगर डायरेक्टर ने उनके साथ जबरदस्ती की या उन्हें एक घूंसा मार दिया तो वह क्या करेंगी. वह इतनी डरी हुई थीं कि कांपती आवाज में उन्होंने डायरेक्टर से कहा कि वह इस चीज के लिए कंफर्टेबल नहीं हैं.
गुरमीत को बताया अपनी सेफ स्पेस
इस घटना के बारे में बताते हुए देबिना ने कहा कि उस वक्त वह खुद को काफी असहाय महसूस कर रही थीं. हालांकि, बाद में जब उनकी जिंदगी में गुरमीत चौधरी आए तो उन्हें एहसास हुआ कि उनके लिए सुरक्षित जगह गुरमीत ही हैं. देबिना के इस खुलासे ने पॉडकास्ट में मौजूद मनीषा रानी को भी हैरान कर दिया था.
रामायण की सीता बनकर मिली पहचान
बता दें कि देबिना बनर्जी ने अपने करियर में हिंदी टीवी इंडस्ट्री के साथ साउथ के प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है. हालांकि, उन्हें घर-घर में पहचान साल 2008 में प्रसारित हुए टीवी शो 'रामायण' से मिली थी. इस शो में उन्होंने माता सीता का किरदार निभाया था, जबकि गुरमीत चौधरी भगवान राम के रोल में नजर आए थे. इसी शो के दौरान दोनों की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला. आज देबिना और गुरमीत टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में गिने जाते हैं.