टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस देबिना बनर्जी इन दिनों अपनी सेहत को लेकर परेशान हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए बताया कि वह तेज वायरल फीवर की चपेट में हैं. उनका बुखार 103 डिग्री फॉरेनहाइट से भी ऊपर पहुंच गया था. दवा लेने के बाद टेंपरेचर कुछ समय के लिए कम होता है, लेकिन फिर वापस बढ़ जाता है.

एक्ट्रेस ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

देबिना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर थर्मामीटर की तस्वीर शेयर की और बताया कि वायरल फीवर ने उन्हें काफी परेशान कर दिया है. उन्होंने लिखा कि मुंबई वालों को अपना खास ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि यह वायरल फीवर बेहद थका देने वाला है. एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्हें तेज बुखार के साथ शरीर में दर्द, ठंड लगना, नाक बंद होना और खांसी जैसी दिक्कतें हो रही हैं. इतना ही नहीं, उनका स्वाद भी पूरी तरह चला गया है.

---विज्ञापन---

बेटी में भी दिखे ऐसे ही लक्षण

देबिना की चिंता उस वक्त और बढ़ गई जब उनकी बेटी में भी इसी तरह के लक्षण नजर आने लगे. हालांकि, एक्ट्रेस ने यह नहीं बताया कि उनकी दोनों बेटियों लियाना और दिविशा में से किसकी तबीयत खराब है. बता दें कि देबिना और उनके पति गुरमीत चौधरी दो बेटियों के माता-पिता हैं. दोनों बेटियों के बीच महज 9 महीने का डिफ्रेंस है.

परिवार संग शेयर की थी तस्वीरें

बीमारी से पहले देबिना ने पति गुरमीत चौधरी और दोनों बेटियों के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. इन तस्वीरों में उनका परिवार संग वर्कआउट, पिलाटे्स और टेनिस जैसी एक्टिविटीज करता नजर आया था. उन्होंने बताया था कि इन दिनों उनका कैमरा रोल कुछ ऐसा ही दिखाई देता है. तस्वीरों में कभी वह तैयार होती नजर आईं, तो कभी एक्सरसाइज के बाद पसीने में लथपथ दिखीं.

---विज्ञापन---

इन शोज में कर चुकी हैं काम

देबिना बनर्जी टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, उन्होंने 'रामायण' में सीता का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाई थी. इसके अलावा वह 'चिड़ियाघर', 'खतरों के खिलाड़ी', 'नच बलिए' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं. फिलहाल फैंस उनकी और उनकी बेटी की जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.