Crime Patrol New Host: टीवी का पॉपुलर क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' एक बार फिर नए अंदाज में दर्शकों के बीच लौटने वाला है. शो को लेकर हर दिन नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं, पहले अजय देवगन शो को होस्ट करेंगे ये खबरें सामने आईं थी, लेकिन अब मामला पूरा ही उलट गया है, शो को ये एक्टर होस्ट करने वाला है.
अजय देवगन नहीं होंगे होस्ट?
लंबे समय तक अनूप सोनी की आवाज और गंभीर अंदाज इस शो की पहचान रहे हैं, लेकिन अब अनूप सोनी के बाद शो में बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की एंट्री हुई है. हालांकि, कहानी में अब एक और ट्विस्ट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन 'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन को होस्ट करते नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि उन्होंने शो के शुरुआती एपिसोड्स की शूटिंग भी पूरी कर ली है. अजय की दमदार आवाज और गंभीर स्क्रीन प्रेजेंस को देखते हुए मेकर्स ने उन्हें शो के लिए चुना है.
कौन संभालेगा शो की कमान?
लेकिन खबर है कि अजय देवगन पूरे सीजन की मेजबानी नहीं करेंगे. वह सिर्फ कुछ शुरुआती एपिसोड्स में नजर आ सकते हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अजय के बाद शो की कमान कौन संभालेगा?
इस एक्टर की हो सकती है एंट्री
Times Now की रिपोर्ट के मुताबिक, 'मिर्जापुर' फेम अभिनेता राजेश तैलंग को 'क्राइम पेट्रोल' के कुछ एपिसोड्स होस्ट करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अजय देवगन के शुरुआती एपिसोड्स के बाद राजेश तैलंग शो का हिस्सा बन सकते हैं.
कौन होगा होस्ट?
हालांकि, राजेश कितने एपिसोड होस्ट करेंगे, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. यह भी साफ नहीं है कि वह सिर्फ कुछ एपिसोड्स संभालेंगे या आगे चलकर शो के प्रमुख होस्ट बनेंगे.
क्राइम शो के लिए फिट बैठता है राजेश का अंदाज
राजेश तैलंग अपनी गंभीर और सहज अदाकारी के लिए जाने जाते हैं. 'मिर्जापुर' में उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. क्राइम स्टोरी को प्रभावशाली तरीके से पेश करने के लिए गंभीर आवाज और संयमित अंदाज की जरूरत होती है. ऐसे में राजेश तैलंग की एंट्री शो के लिए काफी दिलचस्प साबित हो सकती है.
कब से शुरू होगा शो?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'क्राइम पेट्रोल 2026: क्राइम का करंट सीजन' 31 अगस्त से प्रसारित हो सकता है. हालांकि, मेकर्स की ओर से राजेश तैलंग की होस्टिंग को लेकर अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. अब देखना होगा कि अजय देवगन के बाद राजेश तैलंग शो की कमान संभालते हैं या मेकर्स दर्शकों के लिए कोई और सरप्राइज लेकर आते हैं.