कॉमेडी की दुनिया की पॉपुलर जोड़ी भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया एक बार फिर चर्चा में हैं, और इस बार वजह उनका कोई शो या नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ का मजेदार किस्सा है. जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान है, क्योंकि इसे लोग आम से खास तक होने वाली एक जैसी परेशानी बोल रहे हैं. आइए जानते हैं कि मामला आखिर है क्या?
क्या है पूरा माजरा?
हाल ही में अपने पॉडकास्ट में हर्ष लिंबाचिया ने ऐसा खुलासा किया. जिसे सुनकर फैंस हैरान भी हुए और हंस भी पड़े. उन्होंने बताया कि घर में बच्चों के शोर-शराबे से परेशान होकर उन्होंने उसी बिल्डिंग में एक और फ्लैट किराए पर ले लिया है. हर्ष के मुताबिक, वो सुबह वहां जाते हैं, ताकि थोड़ा सुकून मिल सके और काम पर ध्यान दे सकें. हालांकि, उन्होंने ये भी मजाक में कहा कि अभी तक उस फ्लैट में बेड तक नहीं लगाया है.
शादीशुदा जिंदगी पर खुलकर हुई चर्चा
इस पॉडकास्ट एपिसोड में बॉलीवुड कपल नेहा धूपिया और अंगद बेदी भी मेहमान के तौर पर मौजूद थे. बातचीत के दौरान पेरेंटिंग और शादीशुदा जिंदगी पर खुलकर चर्चा हुई. जब हर्ष ने 'शांति वाले फ्लैट' की बात बताई, तो अंगद बेदी ने उनका सपोर्ट किया, लेकिन नेहा धूपिया ने इस पर अलग नजरिया रखा. उन्होंने हर्ष से सवाल किया, कि जब घर में सब कुछ संभालने वाले लोग हैं, तो उन्हें अलग जाकर आराम करने की जरूरत क्यों पड़ रही है.
भारती सिंह का मजेदार अंदाज वायरल
इस पर हर्ष ने जवाब दिया कि 'मर्दों को भी मानसिक शांति की जरूरत होती है.' उनकी ये बात सुनते ही भारती सिंह ने तुरंत मजेदार अंदाज में उन्हें घेर लिया. भारती ने कहा कि जब वो अकेले बच्चों को संभाल रही होती हैं, तब उनकी शांति का क्या? उन्होंने एक फ्लाइट का किस्सा भी शेयर किया, जहां हर्ष किताब पढ़ना चाहते थे, और बच्चों की पूरी जिम्मेदारी भारती पर छोड़ दी थी.
भारती ने सुनाया किस्सा
भारती ने हंसते हुए बताया कि बच्चों को संभालना आसान नहीं होता, खासकर तब जब वे अचानक शरारत या परेशानियां शुरू कर दें. उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर ये पूरा मामला वायरल हो गया. बता दें कि इस कपल के दो बेटे हैं. लक्ष्य (गोला), जिनका जन्म 2022 में हुआ था, और यशवीर (काजू), जिनका जन्म दिसंबर 2025 में हुआ.
कपल के साथ फैंस का सपोर्ट
बहरहाल, भारती और हर्ष अकसर अपने फैमिली व्लॉग्स और पॉडकास्ट के जरिए फैंस को अपनी जिंदगी की झलक दिखाते रहते हैं, जिसे लोग खूब एंजॉय करते हैं. इस पूरे किस्से ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ये जोड़ी न सिर्फ ऑन-स्क्रीन बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी लोगों का भरपूर मनोरंजन करना जानती है.