Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में इमोशनल ड्रामे का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. शो की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट मानी जाने वाली अरिश्फा खान (Arishfa Khan) फैमिली मैसेज टास्क के दौरान फूट-फूटकर रो पड़ीं. आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) को उनके पिता का मैसेज सुनाने के लिए अरिश्फा ने अपनी बहुमूल्य लाइफलाइन की कुर्बानी दे दी. अपने पिता को याद करते हुए अरिश्फा ने कहा कि 'मेरे पापा नहीं हैं ना…', जिससे घर का माहौल बेहद भावुक हो गया.

आम्रपाली दुबे के लिए अरिश्फा ने दी लाइफलाइन की कुर्बानी

फैमिली मैसेज टास्क के दौरान बिग बॉस ने अरिश्फा खान के सामने एक कड़ा विकल्प रखा. उन्हें या तो अपनी लाइफलाइन सुरक्षित करनी थी या फिर आम्रपाली दुबे के परिवार के मैसेज वाली ऑडियो कैसेट को तोड़ना था. अरिश्फा ने बिना किसी झिझक के अपनी लाइफलाइन गंवाना चुना और आम्रपाली को उनके परिवार का मैसेज सुनने का मौका दिया.

पिता को याद कर फूट-फूटकर रोईं अरिश्फा

आम्रपाली के पिता की आवाज सुनते ही अरिश्फा अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सकीं. वह भावुक होकर बोलीं, "सब मेरे खिलाफ हैं, मेरी एक लाइफलाइन भी ली है… मेरे पापा नहीं हैं. मुझे मेरी नानी ने बड़ा किया है और उन्होंने मुझे अच्छी सीख दी है. मैं किसी के घरवालों का मैसेज सुनने का हक नहीं छीनना चाहती." अरिश्फा की यह बात सुनकर बाकी घरवाले भी काफी इमोशनल हो गए.

फैमिली मैसेज टास्क में अब तक क्या-क्या हुआ?

इस टास्क में घरवालों का त्याग और बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है. इससे पहले मनीष ने अपनी लाइफलाइन खोकर काजी तौकीर को उनकी फैमिली का मैसेज दिलवाया था. वहीं, गुल्लू ने भी अपनी दो लाइफलाइन की कुर्बानी देकर कनिका के परिवार का मैसेज उन्हें सौंपा था. आने वाले एपिसोड्स में बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ यह टास्क जारी रहेगा, जिसमें कई नए हंगामे देखने को मिलेंगे.

नानी और मां के सपोर्ट से बनाया करियर

कम उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली अरिश्फा खान को उनकी मां अर्शी नाज और नानी का पूरा सपोर्ट मिला है. पिता के न होने के कारण उनकी नानी ने ही उनकी परवरिश की है. अरिश्फा पहले भी बता चुकी हैं कि लगातार शूटिंग की वजह से उनकी पढ़ाई पर काफी असर पड़ा था, जिसके कारण उन्हें रेगुलर स्कूल छोड़ना पड़ा था.

चाइल्ड आर्टिस्ट से लीड एक्ट्रेस तक का शानदार सफर

अरिश्फा ने अपने करियर की शुरुआत कलर्स टीवी के शो 'छल-शह और मात' से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान 'एक वीर की अरदास… वीरा' से मिली. इसके बाद उन्होंने 'उत्तरन', 'ये है मोहब्बतें', 'गंगा', 'जीनी और जुजू' और 'मेरी दुर्गा' जैसे कई लोकप्रिय शोज में काम किया. बाद में उन्होंने स्टार भारत की सीरीज 'पापा बाय चांस' से बतौर लीड एक्ट्रेस अपनी पहचान बनाई.