Bigg Boss Fame Pakistani Actress Video: पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस और टीवी होस्ट वीना मलिक एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. रिएलिटी शो 'बिग बॉस 4' में अपनी अदाओं से जलवे बिखेरने वाली वीना मलिक हाल ही में टीवी पर लाइव शो के दौरान फूट-फूटकर रो पड़ीं. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. इसी वीडियो में 'बिग बॉस' की इस पाकिस्तानी कंटेस्टेंट ने अपने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.
फूट-फूटकर रोईं वीना मलिक
दरअसल, पिछले कुछ वक्त से वीना मलिक को अपने बढ़े हुए शरीर को लेकर सोशल मीडिया पर बॉडी-शेमिंग का सामना करना पड़ रहा है. अपने फिजिकल लुक पर बार-बार आ रहे बुरे और भद्दे कमेंट्स का वीना मलिक ने अब करारा जवाब दिया है. इस दौरान वह लाइव शो पर ही रो पड़ीं. वीना ने कहा, 'मैंने कैमरे पर अपनी हील्स और मेकअप उतार दिया और हेटर्स से पूछा कि बिना स्टाइलिंग और कॉस्मेटिक्स के मैं कैसी दिखती हूं.' यह घटना उनके मॉर्निंग शो 'वीना है ना' में हुई, जहां वह अपने वजन और लुक्स पर कमेंट्स के बारे में बात करते हुए काफी परेशान दिखीं.
बॉडी-शेमिंग पर दिया करारा जवाब
वायरल हो रहे वीडियो में 'बिग बॉस' फेम वीना मलिक ने अपनी बॉडी-शेमिंग का जवाब दिया. यहां रोते हुए उन्होंने अपनी हील्स उतारीं और लोगों को अपनी हाइट पर कमेंट करने के लिए कहा. इसके बाद उन्होंने अपने चेहरे से मेकअप पोंछकर निकाला और बोलीं, 'इस पर भी बोलो.' इस पूरे सेगमेंट के दौरान एक्ट्रेस काफी इमोशनल दिखाई दीं.
मोटी, सांवली, बदसूरत…
वीना मलिक ने अपनी बॉडी-शेमिंग के बारे में बात करते हुए कहा कि लोग उन्हें बार-बार मोटी कह रहे हैं और भैंस से उनकी तुलना कर रहे हैं. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, वीना मलिक ने कहा कि वह अपने बदलते लुक के बारे में कमेंट्स सुनकर थक गई हैं. उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि वजन बढ़ना और वजन कम होना जिंदगी का नैचुरल हिस्सा है. इसके बाद उन्होंने कहा कि अगर लोग चाहें तो उन्हें मोटा, सांवला या बदसूरत कह सकते हैं, क्योंकि अब वह इस बात से तंग आ चुकी हैं कि लोग हमेशा उनके लुक्स को जज करते हैं.