Bigg Boss 20: सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' अपनी शुरुआत के साथ ही सुर्खियों में छा गया है. आए दिन शो के कंटेस्टेंट्स के बीच किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई और झगड़े हो रहे हैं. हाल ही में हुए कैप्टनसी टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स का एग्रेसिव साइड दिखाई दिया. हालांकि, इतनी लड़ाई और चीख-पुकार के बाद युंग डीएसए 'बिग बॉस 20' के घर के पहले कैप्टन बने. वहीं, इस बीच मेकर्स ने शो के 5वें एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें कैप्टन युंग डीएसए और कनिका मान एक-दूसरे से टॉयलेट को लेकर लड़ाई करते दिखाई दे रहे हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर आज के एपिसोड में क्या होने वाला है.

वो मेल वॉशरूम में…

शो के नए प्रोमो में 'बिग बॉस 20' के घर के नए-नए कैप्टन बने युंग डीएसए और कनिका मान के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल रही है. युंग डीएसए और कनिका के बीच ये लड़ाई टॉयलेट इस्तेमाल करने को लेकर हुई है. प्रोमो में दिखाया गया है कि युंग वॉशरूम एरिया में खड़ी ईशा रेखी को बता रहे हैं कि 'कनिका आईं और उनकी तरफ देखे बिना सीधे मेल वॉशरूम में चली गईं और मैं उन्हें कनिका-कनिका किए जा रहा हूं.' इस पर ईशा कहती हैं, 'ये तो गलत बात है, कैप्टन की बात तो सुनना चाहिए ना.'

---विज्ञापन---

टॉयलेट पर भिड़े युंग और कनिका

इसके बाद जब कनिका वॉशरूम से बाहर आईं, तो युंग ने उनसे कहा कि 'मैं आपको कब से आवाज दे रहा था. आप कम से कम जवाब तो दो.' इस पर कनिका ने कहा, 'मैं वहां पानी चालू करके बैठी थी, ना कि बैठकर मंत्र पढ़ रही थी. और अगर मैं वहां पर चली भी गई तो क्या हुआ? तुम मुझसे बाद में भी आकर बात कर सकते थे. इस पर इतना तहलका मचाने की जरूरत नहीं थी.'

जमकर हुआ बवाल

इस पर युंग कहते हैं, 'मेरी बेइज्जती मतलब बिग बॉस के रूल की बेइज्जती.' इस पर कनिका भड़क जाती हैं और चिल्लाते हुए कहती हैं, 'तुम यहां के कैप्टन बने हो, कोई बादशाह नहीं बने हो. यहां कोई तुम्हारी जी-हुजूरी करने नहीं आया है.' इस पर युंग कहते हैं, 'अप्पन तो बचपन से ही बादशाह हैं.' इस पर कनिका कहती हैं, 'ऐसा बिल्कुल मत सोचना कि तुम्हारे साथ जी-हुजूरी होगी.' वहीं, बाकी घरवाले दोनों की लड़ाई देखकर दंग रह गए.

---विज्ञापन---