Bigg Boss 20: सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' इन दिनों टीआरपी की रेस में काफी आगे भाग रहा है. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली लड़ाई और बदलते रिश्तों के समीकरण ने शो को और ज्यादा एंटरटेनिंग बना दिया है. पिछले कुछ समय से शो में लव गिल और स्काउट के रिश्ते को लेकर बवाल मचा हुआ था. जहां स्काउट की हरकतों ने दोनों के रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए. इस बीच शो को लेकर खबर आ रही है कि मेकर्स इस सीजन को एक्सटेंड करना चाहते हैं. चलिए आपको ये पूरा मामला विस्तार से समझाते हैं.
मेकर्स की प्लानिंग
खबर है कि टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को कुछ हफ्तों के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है. साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि पिछले कुछ समय में शो की टीआरपी काफी अच्छी रही है. इसे देखते हुए मेकर्स शो को कुछ हफ्तों के लिए एक्सटेंड करने का प्लान बना रहे हैं. लेकिन मेकर्स अभी अपने फैसले पर मुहर लगाने से पहले सलमान खान के शूटिंग शेड्यूल पर भी विचार कर रहे हैं.
'बिग बॉस 20' का फिनाले
अगर सलमान खान की तरफ से चीजें क्लियर हो गईं, तो 'बिग बॉस 20' को कुछ हफ्तों के लिए एक्सटेंड कर दिया जाएगा. वहीं, अगर ये खबर सच हुई, तो शो की फिनाले डेट भी आगे बढ़ाई जाएगी. बता दें कि पहले खबर आई थी कि सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले इसी साल 20 दिसंबर को होगा.
सलमान खान पर अटका पेच
लेकिन हाल ही में आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के मेकर्स इस सीजन को 2 से 4 हफ्तों तक आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं. फिलहाल, मेकर्स की ये पूरी प्लानिंग सलमान खान के शेड्यूल पर टिकी हुई है. अगर मेकर्स का प्लान पूरा हुआ और ये शो एक्सटेंड हुआ, तो फिनाले की तारीख जनवरी में हो सकती है.