Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस के घर में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. कभी दोस्ती में दरार पड़ रही है तो कभी कंटेस्टेंट्स के बीच हाथापाई की नौबत आ रही है. इस बार शो के यूट्यूबर कंटेस्टेंट स्काउट ओपी यानी निश्चय मल्हान सलमान खान के निशाने पर आ गए हैं. बीते हफ्ते यंग डीएसए के साथ हुई उनकी लड़ाई ने खूब सुर्खियां बटोरीं. अब वीकेंड का वार में सलमान खान उनकी जमकर क्लास लगाने वाले हैं.

यंग डीएसए के साथ भिड़ना पड़ा भारी

दरअसल, बीते हफ्ते स्काउट ओपी और उनके खास दोस्त यंग डीएसए के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. देखते ही देखते दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि धक्का-मुक्की तक पहुंच गई. इस घटना के बाद बिग बॉस ने स्काउट ओपी को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया। वहीं, इस लड़ाई का असर घर के दूसरे रिश्तों पर भी देखने को मिला. Love Gill के साथ उनके रिश्ते में भी दरार की चर्चा होने लगी. अब इस पूरे मामले पर सलमान खान का गुस्सा फूटने वाला है.

सलमान खान ने स्काउट को दिखाया आईना.

वीकेंड का वार के नए प्रोमो में सलमान खान काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं. वह स्काउट ओपी को उनकी हरकतों का एहसास कराते दिखाई देंगे. सलमान ने उनके उस कॉन्फिडेंस पर भी सवाल उठाए, जो यंग डीएसए को धक्का देने के बाद उन्होंने दिखाया था.

सलामन खान का स्काउट से सवाल

सलमान ने स्काउट से सवाल किया कि जब उन्होंने यंग को धक्का देने के बाद 100 बार ऐसा करने की बात कही थी, तो फिर दोबारा वैसा क्यों नहीं किया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि धमकी और धक्का, ये कैसा कॉम्बिनेशन है.

माफी मांगने पर भी नहीं पिघले सलमान

इतना ही नहीं, सलमान खान ने स्काउट को उनके फॉलोअर्स और समाज पर पड़ने वाले असर की भी याद दिलाई. उन्होंने कहा कि जो इंसान देश को रिप्रेजेंट करता है और हजारों लोगों को इंस्पायर करता है, अगर वह इस तरह लोगों को प्रेरित करेगा तो उन लोगों को उनकी तरफ से ऑल द बेस्ट.

दर्शकों को एपिसोड का इंतजार

एक दूसरे प्रोमो में सलमान स्काउट को समझाते नजर आए कि किसी को धक्का देना ताकत की निशानी नहीं, बल्कि कमजोरी है. इस दौरान स्काउट अपनी गलती के लिए माफी भी मांगते हैं, लेकिन सलमान का गुस्सा शांत होता नजर नहीं आता. अब दर्शकों को इंतजार है कि पूरे वीकेंड का वार में सलमान स्काउट ओपी की और कितनी क्लास लगाने वाले हैं.