Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari On Manoj Tiwari Divorce: टीवी का विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. शो में बीबी हाउस के सदस्यों के बीच होने वाली लड़ाई-झगड़े और नोकझोंक लोगों को काफी एंटरटेन कर रही है. हाल ही में शो की कंटेस्टेंट रीति तिवारी ने एक टास्क के दौरान उदिति सिंह को अपशब्द कहे, जिसके बाद से पूरे घर का माहौल काफी गर्म है. इसी बीच रीति तिवारी ने अपने पापा-मम्मी के तलाक, पिता मनोज तिवारी की दूसरी शादी और अपनी कस्टडी को लेकर काफी कुछ कहा. इस दौरान रीति तिवारी काफी इमोशनल होकर रोती हुई भी दिखाई दीं. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

रीति तिवारी ने तोड़ी चुप्पी

'बिग बॉस 20' के ताजा एपिसोड में रीति तिवारी ने अपने बचपन के सबसे मुश्किल दौर के बारे में बात की और रो पड़ीं. नए एपिसोड में रीति तिवारी ने आम्रपाली दुबे के साथ बातचीत करते हुए पापा-मम्मी के तलाक, अपनी कस्टडी को लेकर दोनों के बीच हुई लड़ाई और पिता मनोज तिवारी की दूसरी शादी को लेकर काफी कुछ शेयर किया. रीति ने बताया कि जब उनके मम्मी-पापा एक-दूसरे से अलग हुए, तब वह सिर्फ 8 साल की थीं.

---विज्ञापन---

तब मैं सिर्फ 8 साल की थी…

रीति तिवारी ने अपने मम्मी-पापा के तलाक के बारे में बात करते हुए आम्रपाली से कहा, 'जब मम्मी-पापा अलग हुए, तब मैं सिर्फ 8 साल की थी और पापा घर से चले गए थे. जब मैं 9 साल की थी, तब मम्मी-पापा का ऑफिशियली तलाक पूरा हो गया था.' इसी बीच आम्रपाली ने जब रीति से पूछा कि क्या उनके पापा मनोज ने उन्हें अपने पास रखने के लिए कस्टडी की लड़ाई लड़ी थी, तो रीति ने जवाब दिया, 'हां.' रीति तिवारी ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि मेरे पापा को बहुत समय तक उम्मीद थी कि वे फिर से एक साथ आ जाएंगे.'

हम दोनों ही रोते थे…

पापा मनोज तिवारी से अलग होने के बाद का वक्त याद करते हुए रीति रोने लगती हैं और कहती हैं, 'जब भी पापा और मैं मिलते थे, तो हम दोनों ही एक-दूसरे के गले लगकर खूब रोते थे. लेकिन उसमें हम कुछ कर ही नहीं सकते थे. इसलिए जब हम मिलते थे, तब मैं पापा को इंग्लिश सिखाती थी.' इस पर आम्रपाली कहती हैं, 'इसी तरह मनोज भैया की अंग्रेजी सुधरी है. अब तो बहुत अच्छी है उनकी इंग्लिश.'

---विज्ञापन---

मुझसे ज्यादा खुश…

अपने पापा मनोज तिवारी की दूसरी शादी के बारे में बात करते हुए रीति ने कहा, 'जब उनके जीवन में सुरभि आईं, तो मुझसे ज्यादा खुश कोई नहीं था. मुझे मेरी मां बहुत प्यारी हैं, लेकिन वो भी तो मेरे बाप हैं.'