'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर इन दिनों अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं. शो में वह कभी अपनी मस्ती से घरवालों को हंसाते हैं तो कभी कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसकी चर्चा होने लगती है. अब एक बार फिर काजी अपने फीमेल गेटअप को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने साड़ी, बिंदी और मेकअप लगाकर ऐसा रूप बदला कि घरवाले भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए, लेकिन इस बार उनके निशाने पर कोई और नहीं, बल्कि एक्टर मनीष गोयल रहे. काजी ने उनके साथ जमकर फ्लर्ट किया और सबके सामने माथे पर किस भी कर लिया.
फिर लौटा काजी का 'कजीना' अवतार
आने वाले एपिसोड में काजी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा. इस बार उन्होंने एक्ट्रेस आम्रपाली की साड़ी और ब्लाउज पहनकर अपना लुक तैयार किया. अरिश्फा ने उनका मेकअप किया और लाल बिंदी, आईलाइनर, ब्लश और लिपस्टिक लगाकर उन्हें तैयार किया. इतना ही नहीं, काजी के गले में हैवी नेकलेस और सिर पर नकली बाल भी लगाए गए. वहीं, स्काउट ओपी ने उनका पल्लू ठीक किया. काजी के इस कन्नू यानी कजीना अवतार को देखकर घरवाले हंसने लगे. हालांकि, काजी का पूरा ध्यान मनीष गोयल पर था.
मनीष गोयल के साथ की जमकर आशिकी
लड़की के गेटअप में काजी बेडरूम में पहुंचे और मनीष के साथ फ्लर्ट करने लगे. उन्होंने बलखाते हुए मनीष को अपने पास बुलाया और उनका हालचाल पूछा. इस दौरान मनीष ने उन्हें बहन कहकर बुलाया, जिस पर काजी नाराज हो गए. उन्होंने साफ कर दिया कि वह उनकी बहन नहीं हैं.
काजी ने मनीष के साथ लड़ाया इश्क
इसके बाद काजी ने रोमांटिक गाना गाकर मनीष के साथ इश्क लड़ाना शुरू कर दिया. मनीष भी उनकी अदाओं को देखकर शरमाते नजर आए. हद तो तब हो गई, जब काजी ने मनीष के माथे पर किस कर लिया. आखिर में मनीष ने भी उन्हें आई लव यू कह दिया. इस पूरे मस्तीभरे ड्रामे ने घरवालों को खूब हंसाया.
सुनील ग्रोवर को किया सलाम
काजी ने अरिश्फा और उदिति के साथ डांस भी किया. इसके बाद उन्होंने कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को सैल्यूट किया. दरअसल, सुनील भी अपने फीमेल गेटअप और किरदारों से दर्शकों को खूब हंसाते हैं. काजी ने उनके इसी अंदाज की तारीफ की.
पहले भी विवादों में आ चुका है कजीना अवतार
काजी इससे पहले भी शो में कजीना बनकर नजर आ चुके हैं. उस दौरान मनीष गोयल के साथ उनका एक प्रैंक विवाद की वजह बन गया था. काजी ने मनीष पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में इसे प्रैंक बताया. इस घटना से मनीष काफी नाराज हुए थे. वहीं, सलमान खान ने भी वीकेंड का वार में काजी के मनोरंजन करने के अंदाज की तारीफ की थी. अब देखना होगा कि काजी का यह नया अवतार दर्शकों को कितना पसंद आता है.