Bigg Boss 20 Qazi Touqeer and Young DSA Fight Video: सलमान खान का विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' शुरुआत के साथ ही खबरों और सुर्खियों में आ गया है. पहले ही दिन बीबी हाउस में कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के साथ भिड़ते नजर आ रहे हैं. जहां माही विज ने चाय और घर के काम को लेकर बवाल मचाया, वहीं अब सिंगर काजी तौकीर और रैपर युंग डीएसए के बीच भी तीखी झड़प हो गई है. काजी तौकीर और युंग डीएसए के बीच हुई इस नोकझोंक ने बीबी हाउस का माहौल गरमा दिया. सोशल मीडिया पर दोनों कंटेस्टेंट्स की लड़ाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.

काजी ने की युंग की मिमिक्री

वायरल हो रहे वीडियो में काजी तौकीर और युंग डीएसए के बीच पहले हल्की-फुल्की कहासुनी होती है, जो देखते ही देखते तीखी नोकझोंक में बदल जाती है. इसके बाद दोनों की लड़ाई व्यक्तिगत विवाद में बदल जाती है. इस दौरान दोनों कंटेस्टेंट्स अपनी लड़ाई में एक-दूसरे के परिवार को भी घसीट लेते हैं. दोनों के बीच लड़ाई की शुरुआत तब हुई, जब काजी ने युंग डीएसए के बोलने के अंदाज की एक्टिंग की. काजी ने यह सब मजाक में किया था, लेकिन रैपर युंग डीएसए को उनकी मिमिक्री करना पसंद नहीं आया.

---विज्ञापन---

'बाप पे मत जा…'

खबरों के मुताबिक, युंग काजी की इस हरकत से काफी नाराज हो गए, जिसके चलते दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी. युंग ने काजी से कहा, 'तुम मेरे भाई मत बनो.' इस पर काजी भी उन्हें जवाब देने लगे. इसी बीच युंग ने लड़ाई के दौरान काजी के पिता को घसीट लिया, जिस पर काजी बुरी तरह गुस्सा हो गए. काजी ने युंग पर पलटवार करते हुए कहा, 'बाप पे मत जा.' इस पर युंग अपनी बात दोहराते हुए कहते हैं, 'तूने मेरी एक्टिंग क्यों की? तुझे लगता है बहुत अच्छा कर रहा है. बकवास…' इस दौरान काजी उन्हें सिर्फ घूरते रहते हैं.

घरवालों की बढ़ी टेंशन

वहीं, दोनों की लड़ाई देखकर बाकी घरवालों की टेंशन बढ़ जाती है. अरिश्फा खान और अमन गांधी लिविंग एरिया से उठकर दोनों के बीच बचाव करने जाते हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---