Bigg Boss 20 Nominations: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में पिछले कुछ दिनों से लव गिल और स्काउट ओपी के रिश्ते को लेकर लगातार बवाल मचा हुआ है. इस हफ्ते के 'वीकेंड का वार' में भी सलमान खान ने यही मुद्दा उठाया. सलमान खान ने लव गिल और स्काउट ओपी को आईना दिखाने का काम किया. लेकिन 'वीकेंड का वार' खत्म होने के बाद शो में नॉमिनेशन का टास्क शुरू हो गया. इसी बीच शो के मेकर्स ने नॉमिनेशन टास्क का प्रोमो रिलीज कर दिया. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर नॉमिनेशन को लेकर कई तरह की खबरें भी आ रही हैं.

शरबत नॉमिनेशन टास्क

शो के प्रोमो में दिखाया गया है कि नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए बिग बॉस ने 'शरबत नॉमिनेशन टास्क' शुरू किया. उन्होंने बताया कि हाउसमेट्स को किसी को नॉमिनेट करने का कारण बताना होगा और शरबत सीधे उनके चेहरे पर फेंकना होगा. स्काउट OP पहले से ही पूरे सीजन के लिए नॉमिनेटेड है. इसलिए उसे नॉमिनेट नहीं किया जा सकता. इसके बजाय, वह शरबत काउंटर पर घरवालों के लिए गिलास भरने का काम करेंगे. हालांकि, स्काउट को दूसरे कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट करने का मौका मिलेगा.

माही विज पर निकला घरवालों का गुस्सा

BBTak नाम के एक फैन पेज के अनुसार, बीबी हाउस के 4 घरवालों ने माही विज को नॉमिनेट किया है, जिनमें अरिशफा खान, कनिका मान, लवप्रीत गिल और मनीष गोयल शामिल हैं. माही को नॉमिनेट करते हुए अरिशफा ने कहा कि उन्होंने मेरी कैसेट तोड़ी और वह अपनी गलतियां नहीं मानती हैं. वहीं, कनिका ने नॉमिनेट करते हुए माही के लॉजिक पर सवाल उठाया और उन्हें इनसिक्योर बताया. लव ने माही को अपने बयानों की जिम्मेदारी लेने की बात कही और नॉमिनेट किया. आखिर में मनीष ने कहा कि उन्हें धोखा महसूस हुआ, क्योंकि माही ईमानदार होने और गलतफहमियों को दूर करने की उनकी समझ का सम्मान करने में नाकाम रही.

कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?

ताजा अपडेट के अनुसार, बीबी हाउस में माही विज के अलावा 9 और कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं. दरअसल, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए स्काउट OP, लव गिल, गुल्लू, अरिशफा खान, आम्रपाली, कनिका मान, काजी तौकीर, यंग DSA, माही विज और मनीष गोयल को नॉमिनेट किया गया है. उदिति सिंह को छोड़कर बाकी सभी घरवाले इस हफ्ते नॉमिनेट हो गए हैं.

घरवालों की बिग बॉस ने लगाई फटकार

जानकारी के मुताबिक, बिग बॉस ने नॉमिनेशन टास्क के दौरान घरवालों को सेफ गेम खेलने के लिए फटकार लगाई. बिग बॉस ने कहा कि 11वें हफ्ते में भी नॉमिनेशन के वक्त सभी घरवालों को सेफ गेम खेलना है. कोई भी कंटेस्टेंट स्टैंड नहीं लेना चाहता या किसी को खुले तौर पर नॉमिनेट नहीं करना चाहता. बिग बॉस सभी घरवालों की हिम्मत पर सवाल उठाते हैं और साफ करते हैं कि अगर अभी भी अपने फैसले लेने की हिम्मत नहीं है, तो वे आखिर गेम में क्या कर रहे हैं?