Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के घर से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओलंपिक विनर और देश की स्टार बॉक्सर मैरी कॉम (Mary Kom) का 'बिग बॉस' का सफर अचानक खत्म हो गया है. हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आई है, लेकिन इस एविक्शन की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और फैंस पूरी तरह से शॉक में हैं. हर कोई इस बात को लेकर हैरान है कि जब मैरी कॉम का गेम अच्छा चल रहा था, तो अचानक से वो घर से बाहर कैसे हो गईं. हालांकि आधिकारिक पुष्टि को लेकर फैंस को अभी इंतजार करना होगा.
मैरी कॉम के एविक्शन की खबर
बिग बॉस की पल-पल की अपडेट देने वाले पॉपुलर सोशल मीडिया पेज 'बिग बॉस तक' के हवाले से खबर आई है कि बॉक्सिंग लीजेंड मैरी कॉम का सफर शो में अब पूरा हो चुका है. यानी की उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.
फैंस और सोशल मीडिया पर बंटी ऑडियंस की राय
मैरी के बाहर होने की खबर पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं. जहां कुछ लोग इसे 'पागलपन' और गलत फैसला बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि यह शो उनके लेवल का नहीं था और वह हमेशा बुली ग्रुप को सपोर्ट करती थीं.
गेम में सुधार के बाद अचानक बाहर होने का ट्विस्ट
पिछले कुछ दिनों से शो में मैरी कॉम का गेम काफी सुधर रहा था और बाकी घरवालों के साथ भी उनके रिश्ते बेहतर हो रहे थे, ऐसे में अचानक उनका बाहर आना हर किसी के लिए अनएक्सपेक्टेड है.
अब तक कौन-कौन हो चुका है घर से बेघर?
सीजन 20 में मैरी कॉम से पहले रोहेद खान, ईशा रिखी, रीति तिवारी और अमन गांधी का सफर खत्म हो चुका है, जबकि वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल को घर में हुए विवाद के चलते बाहर का रास्ता दिखाया गया था.
ऑफिशियल कन्फर्मेशन का है इंतजार
फिलहाल यह खबर सिर्फ सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के सामने आई है. आने वाले एपिसोड्स में ही यह साफ हो पाएगा कि मैरी कॉम वाकई घर से बेघर हुई हैं या यह सिर्फ एक अफवाह है.