बिग बॉस 20 में हर दूसरे दिन कोई न कोई ड्रामा देखने को मिलता है. हर दूसरे दिन किसी न किसी कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई देखने को मिलती है. हालिया एपिसोड में माही विज और बॉक्सर मैरी कॉम के बीच भी घमासान लड़ाई देखने को मिली है. दोनों के बीच घर में अपने-अपने योगदान को लेकर बातें शुरू हुई और उसके बाद वो बातें लड़ाई में बदल गईं. इतना ही नहीं माही विज ने मैरी कॉम को जानने से भी इनकार किया. उन्होंने ऐसे जताया कि उन्हें मैरी कॉम का नाम याद नहीं था.

मैरी कॉम का नाम नहीं जानती माही विज

दरअसल, बिग बॉस 20 का हाल ही में एक प्रोमो जारी किया गया है. इस प्रोमो में दिखाया गया है कि माही विज काफी देर तक सोच विचार करने के बाद उदिति सिंह से कहा, "उनका नाम क्या है? इसपर उदिति ने कहा, "कौन? माही ने फिर कहा, "किक बॉक्सर." जिसके बाद उदिति ने मैरी कॉम का नाम बताया. इस दौरान वहां लोगों को काफी हैरानी हुई कि माही विज को वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम का नाम भी याद नहीं था. जिसके बाद मैरी कॉम और माही विज के बीच लड़ाई शुरू हो गई. इस बात को लेकर मैरी कॉम काफी नाराज भी हो जाती हैं. वह कहती हैं, "खाना बंद हो जाएगा तो पता चलेगा किचन क्या होता है. इधर मेकअप कर करके सुंदर-सुंदर बनकर कुछ नहीं होता. घर चलाना सुंदर मेकअप में नहीं होता है."

---विज्ञापन---

माही विज और मैरी कॉम के बीच हुई लड़ाई

मैरी कॉम की बातें सुनकर माही भी भड़क जाती हैं. वहीं, दोनों के बीच नोंकझोंक शुरू हो जाती है. माही को लेकर मैरी कॉम आगे कहती हैं, "जिसको खाना बनाना है वो खुद जाओ, पकाओ और खाओ. मैंने कोई कॉन्ट्रिब्यूशन नहीं किया है ना. अब मैं भी मेकअप शुरू कर दूंगी. सबसे पहले खाना खाने आएंगी. मेरी कॉन्ट्रिब्यूशन क्या है? उन लोगों का क्या योगदान है? सिर्फ मेकअप-मेकअप. नहाकर नया ड्रेस पहनना ही आता है."

उदिति मैरी कॉम की सारी बातें सुन रही होती हैं. वह कहती हैं, "लीजेंड हैं तो क्या सर पे उठा लेंगी? इसके आगे मैरी कॉम और माही विज के बीच भिड़ंत होती है. वह माही से कहती हैं, "आपका प्रोफाइल अच्छा है, मेरे से कंपेयर मत करो." जिसपर माही कहती हैं, "इतनी क्या मिर्ची लगती है, अगर कुछ बोल दिया था." जिसके बाद जवाब में मैरी कहती हैं, "ऐसे शर्म नहीं आती खुद को, ऐसे बोलकर." आगे मही कहती हैं, "आपको शर्म आती है, बकवास कर रहे हो तब से बैठकर. मेकअप लगाती है, कपड़े पहनती है. इस तरह से बात करते हैं आप." लड़ाई आगे बढ़ती है और मैरी कहती हैं, " तुम अपनी चीजें कर रही हो और मैं अपनी कर रही हूं. रिस्पेक्ट करो मेरी." इसके जवाब में माही कहती हैं, " मैं क्यों आपकी रिस्पेक्ट करूं."

---विज्ञापन---

रोहेद खान हुए बिग बॉस 20 से एलिमिनेट

बता दें कि बिग बॉस के हालिया एपिसोड में रोहेद खान को एलिमिनेट कर दिया गया है. बीते दिनों आसिफ खान, रोहेद खान और तन्मय सिंह को नॉमिनेट किया गया था, जिसमें से रोहेद को घर से बेघर होना पड़ा.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: ‘मैंने मां बोला…’ माही विज की बातों ने तोड़ा यंग का दिल, फूट-फूटकर लगे रोने

---विज्ञापन---