Bigg Boss 20 Love Triangle: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों कैप्टेंसी और राशन टास्क की वजह से हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो के नए एपिसोड में लव गिल घर की कैप्टन बनने के लिए पूरे घर के राशन को दांव पर लगा देती हैं. इसके बाद लव और कनिका के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली. इस दौरान कुछ लोग लव के खिलाफ थे, तो वहीं कुछ लोग उनका सपोर्ट कर रहे थे. लेकिन इस पूरे ड्रामे के बीच लोगों का ध्यान लव गिल, यंग डीएसए और स्काउट ओपी के बीच हुई अनबन ने खींचा. इस दौरान लव गिल और यंग की नजदीकियों पर स्काउट ओपी ने इनडायरेक्टली रूप से अपनी नाराजगी जाहिर की.

लव और यंग की मस्ती…

'बिग बॉस 20' के नए एपिसोड में घर के गार्डन एरिया में बने सिटिंग एरिया में लव गिल और स्काउट ओपी सोफे पर आमने-सामने बैठे होते हैं. इस दौरान स्काउट, लव के पैर दबाते नजर आते हैं. इसी बीच यंग डीएसए पानी की बोतल लेकर उनके पास आते हैं. इस दौरान लव उन्हें प्यार से गले लगाती हैं और मस्ती करते हुए उनका मुंह पकड़कर कहती हैं, 'जीभ दिखा.' जब यंग अपनी जीभ दिखाते हैं, तो लव कहती हैं, 'देखा, मुझे पता था कि चीनी खाकर आया है.' इस दौरान स्काउट थोड़े अनकंफर्टेबल नजर आते हैं. इसके बाद किसी बात पर लव और यंग के बीच मस्ती-मजाक में लड़ाई होने लगती है, जिसे आम्रपाली दुबे शांत कराती हैं.

---विज्ञापन---

'सब चीजें बाहर गंदी लगती हैं'…

इसके बाद जब लव गिल, यंग डीएसए और स्काउट ओपी साथ बैठे होते हैं, तो आम्रपाली दुबे लव और दोनों लड़कों को समझाती हैं कि उन्हें इस तरह की चीजें यहां नहीं करनी चाहिए. इस पर स्काउट भी सहमति जताते हैं. स्काउट, लव और यंग से कहते हैं कि जिस तरह वे दोनों मस्ती-मजाक करते हुए लड़ रहे थे, वह सब बाहर गलत नजर आ सकता है. स्काउट की बात सुनकर यंग भड़क जाते हैं. गुस्से में वह कहते हैं, 'क्या बाहर गलत दिखेगा? चल, आज हम दोनों इस पर ही अच्छे से बात कर लेते हैं.'

लव गिल और स्काउट के बीच हुई बहस

यंग की इस बात पर स्काउट नाराज हो जाते हैं और वहां से हटकर पूल के पास अकेले बैठ जाते हैं। कुछ देर बाद लव उनसे बात करने के लिए वहां पहुंचती हैं। लव, स्काउट से कहती हैं, 'तू जो बार-बार कह रहा है कि गलत लगेगा, गलत लगेगा, तो क्या गलत लगेगा, ये बता.' इस पर स्काउट कहते हैं, 'मुझे अभी इस पर कोई बात नहीं करनी है.' इसके बाद लव कहती हैं, 'इतने अच्छे से हम बात कर रहे थे और हंस रहे थे. सारा मूड खराब कर दिया. तेरी-मेरी लड़ाई नहीं होती क्या? वो क्या देखने में गलत लगती है? तूने मुझे बहन बोला. तो क्या लोगों को नहीं दिख रहा कि मैं तेरी बहन हूं और वो मेरा दोस्त है?' इसके बाद लव वहां से चली जाती हैं. इन तीनों के बीच हुई इस अनबन को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग लव गिल, यंग डीएसए और स्काउट ओपी के रिश्ते को 'लव ट्रायंगल' जैसे नाम दे रहे हैं.

---विज्ञापन---