Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के घर में ड्रामे और इमोशन्स का हाई-वोल्टेज वोल्केनो फट चुका है. यूट्यूबर और गेमर स्काउट (Scout) की गर्लफ्रेंड काशवी (Kaashvi) की एंट्री के बाद लव गिल (Love Gill) पूरी तरह टूट गई हैं. नॉमिनेशन टास्क में जब स्काउट ने लव को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया, तो एक्ट्रेस का ऐसा भयंकर इमोशनल ब्रेकडाउन हुआ कि वह बिलख-बिलखकर रोने लगीं. लव की हालत देखकर स्काउट और उनकी गर्लफ्रेंड काशवी की आंखों में भी आंसू आ गए.

नॉमिनेशन टास्क में स्काउट के यू-टर्न से टूटीं लव गिल

'वीकेंड का वार' पर गर्लफ्रेंड काशवी की हिदायत के बाद स्काउट ने लव गिल से दूरी बना ली. इतना ही नहीं, नॉमिनेशन टास्क में स्काउट ने लव को ही घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया, जिससे लव बुरी तरह बिखर गईं और रोने लगीं.

रोते-रोते बोलीं लव- 'मेरी सांसें बंद हो रही हैं'

नॉमिनेशन के दौरान अपने आंसुओं को रोक न पाते हुए लव ने कहा- "मेरे एफर्ट्स 100% रियल थे. अगर अपनी फीलिंग्स अंदर रख रही हूं तो मेरी सांसें बंद हो रही हैं. मैंने 50 दिन साथ बिताए हैं, मुझे 1-2 दिन तो दो, मैं कोई रोबोट नहीं हूं."

आम्रपाली दुबे और घरवाले भी हुए भावुक

लव को इस कदर फूट-फूटकर रोते और अपना दर्द बयां करते देख घर की सदस्य आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के आंसू निकल आए. वहीं, दूसरी तरफ अपनी गलती और लव का दर्द देखकर स्काउट भी अपना सिर झुकाकर चुपचाप खड़े नजर आए.

लाइव स्ट्रीम में लव को देखकर रो पड़ीं काशवी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान लव गिल को रोता देख खुद इमोशनल हो गईं और अपने आंसू पोंछती नजर आईं. फैंस भी अब लव गिल के सपोर्ट में आ गए हैं.

सलमान खान के फैसले और मेकर्स पर टिकी निगाहें

काशवी के आने के बाद से सारा ब्लेम लव गिल पर डालने से मेकर्स पर सवाल उठ रहे हैं. फैंस का मानना है कि गलती जितनी लव की है, उतनी ही स्काउट की भी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि अपकमिंग वीकेंड का वार पर सलमान खान (Salman Khan) इस मुद्दे को कैसे हैंडल करते हैं.