Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में 'वीकेंड का वार' के तगड़े ड्रामे के बाद अब घर का माहौल और भी ज्यादा गरमा गया है! नेशनल टीवी पर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी (Kaashvi) की क्लास और तीखे आरोपों के बाद अब लवप्रीत गिल (Love Gill) का गुस्सा फूट पड़ा है. शो के नए प्रोमो में लव गिल ने स्काउट ओपी (Scout OP) को काशवी के सामने चुप्पी साधने पर बुरी तरह आड़े हाथों लिया है. लव का मानना है कि स्काउट की इस खामोशी से बाहर बेहद गलत मैसेज गया है.
प्रोमो में फूटा लव गिल का गुस्सा
शो के नए प्रोमो में देखा गया कि काशवी के जाने के बाद लवप्रीत गिल काफी टूटी हुई नजर आईं. उन्होंने सीधे स्काउट से सवाल किया कि जब उनकी गर्लफ्रेंड उन पर गंभीर आरोप लगा रही थी और कैरेक्टर पर सवाल उठा रही थी, तब वह स्टैंड लेने के बजाय चुप क्यों खड़े रहे?
जिंदगी और करियर बर्बाद होने का डर
काशवी के बयानों से दुखी होकर लव गिल फूट-फूटकर रोती दिखीं. उन्होंने स्काउट से कहा कि इस पूरे ड्रामे से बाहर उनकी इमेज, करियर और पर्सनल लाइफ बुरी तरह प्रभावित हुई है. लव ने स्काउट को वह वादा भी याद दिलाया, जिसमें उन्होंने आखिर तक साथ खड़े रहने की बात कही थी.
स्काउट की चुप्पी पर आम्रपाली का बयान
बहस के बीच घर की सदस्य आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने स्काउट का सपोर्ट किया. आम्रपाली ने कहा कि अगर स्काउट ने काशवी के सामने उस वक्त कुछ नहीं बोला, तो अब वह उसकी भरपाई नहीं कर सकते. उन्होंने लव को आईना दिखाते हुए कहा कि जनता को चुप्पी से ज्यादा मसाज वाला मुद्दा गलत लगा है.
बाहर गलत मैसेज जाने का डर
लवप्रीत का मानना है कि स्काउट का उस वक्त स्टैंड न लेना बाहर दर्शकों के बीच उनकी गलती को स्वीकार करने जैसा लगा. उन्होंने कहा कि स्काउट का अचानक से यूं बदल जाना और खामोश हो जाना उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं है.
वीकेंड का वार के बाद बिगड़े समीकरण
होस्ट रोहित शेट्टी की फटकार और काशवी की एंट्री के बाद स्काउट और लव के रिश्ते में पूरी तरह दरार आ चुकी है. जो दोनों घर में एक-दूसरे के सबसे करीब माने जाते थे, अब उनके बीच का भरोसा पूरी तरह डगमगा चुका है.